फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Uncle nephew who went to bathe in Yamuna dies due to drowning

Delhi News: यमुना में नहाने गए चाचा भतीजे की डूबने से मौत, गोताखोरों की मदद से बाहर निकाले गए दोनों के शव

Tue, 31 May 2022 01:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 May 2022 01:21 AM IST
सार

सोनिया विहार इलाके में यमुना में नहाने के दौरान चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन
Uncle nephew who went to bathe in Yamuna dies due to drowning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनिया विहार इलाके में सोमवार सुबह यमुना में नहाने के लिए गए चाचा-भतीजे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त विक्रम (22) और इसके भतीजे आयुष (14) के रूप में हुई है। सोमवार दिन में बुराड़ी थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव यमुना से निकाल लिये। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विक्रम और आयुष अपने परिवार के साथ चौहान पट्टी, लोनी गाजियाबाद इलाके में रहते थे। विक्रम के परिवार में पिता मोहन, मां मंजू देवी, बड़ा भाई रामप्रसाद व अन्य सदस्य हैं। विक्रम और राम प्रसाद दोनों ही प्राइवेट नौकरी करते थे। आयुष राम प्रसाद का बेटा है। इसके परिवार में मां राधा, बहन निशा व छोटा भाई आशु है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह गर्मी अधिक होने के कारण आयुष ने चाचा से नहाने के लिए कहा। विक्रम ने उसे अकेले जाने से मना कर खुद भी उसके साथ चला गया। दोनों सोनिया विहार सातवें पुश्ते पर यमुना में नहाने लगे। गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने से मौत हो गई। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को पानी से निकाला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed