फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two youths opened fire in minor dispute At Delhi

खौफनाक: घर के बाहर लघुशंका करने पर दो युवकों ने चला दी गोलियां, परिवार को दी जान से मारने की धमकी

Tue, 15 Feb 2022 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Feb 2022 08:29 AM IST
सार

दिल्ली में दो युवकों ने घर के बाहर लघुशंका कर रहे युवक पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इस दौरान परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Two youths opened fire in minor dispute At Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गली में लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने एक मकान के बाहर ताबड़तोड़ कई गोलियां दाग दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। वारदात के बाद आरोपी बाद में देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीड़ित रोहित (25) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक शिवम और स्पर्श की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रोहित परिवार के साथ मौजपुर, जाफराबाद में रहता है। इसका अपना खुद का कारोबार है। रविवार को इनके पड़ोस में रहने वाले दोस्त विकास के घर पर एक कार्यक्रम था। रोहित अपने भाई अभिषेक और दोस्त नानू के साथ कार्यक्रम में गया था। देर रात करीब 11.30 बजे तीनों वापस अपने घर लौटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अभिषेक गली में ही खड़े होकर लघुशंका करने लगा। अभिषेक को लघुशंका करते देख रहे शिवम व स्पर्श ने उसे धमकाते हुए उसकी ओर डंडा फेंक दिया। कहा कि वह यहां क्यों लघुशंका कर रहा है। इस बाद पर अभिषेक ने वापस डंडा उनकी ओर फेंक दिया। 

इस बात पर दोनों गाली-गलौज करते हुए अभिषेक के पास पहुंचे और उसे थप्पड़ मार दिया। शोर-शराबा हुआ तो रोहित का परिवार वहां आ गया। दोनों आरोपी उस समय वहां से चले गए। कुछ ही देर बाद आरोपी शिवम व स्पर्श पिस्टल के साथ वहां पहुंचे। 


आरोपियों ने अभिषेक और रोहित को घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज की। इसके बाद शिवम ने पिस्टल निकालकर कई राउंड गोलियां चला दी। परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने रोहित का बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed