फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two youths fell in drain after bike hit divider, died

डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की नाले में गिरने से मौत

Wed, 09 Jun 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
two youths fell in drain after bike hit divider, died
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में मंगलवार रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोंडली नहर के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार दो दोस्त उछलकर गहरे नाले में जा गिरे। दूर तक घिसटते चली गई बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने हादसे को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। फौरन पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब के गोताखोर पहुंच गए।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव नाले से निकाले गए। मृतकों की शिनाख्त फरहान खान (30) और विजय शर्मा (25) के रूप में हुई है। दोनों अपने एक अन्य दोस्त से मिलकर घर लौट रहे थे। राहगीरों ने रफ्तार की वजह से हादसा होने की बात की है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एक ऑटो को बचाने के चक्कर में दोनों दोस्त हादसे का शिकार हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फरहान खान अपने परिवार के साथ 24-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता मुशताक खान के अलावा पत्नी, एक बेटा व बेटी है। बीए करने के बाद फरहान ने इवेंट मैनेजमेंट व कैटरिंग का काम शुरू कर दिया था। वहीं विजय परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता फूलचंद व अन्य सदस्य हैं। 12वीं करने के बाद विजय दोस्त फरहान के साथ काम करने लगा था।
मंगलवार को विजय अपनी बाइक से फरहान के पास मिलने आया हुआ था। दोनों न्यू अशोक नगर में सी-ब्लॉक में अपने अन्य दोस्त से मिलने चले गए। रात करीब 8.00 बजे दोनों वापस लौट रहे थे। इस बीच कोंडली नहर और उसके बराबर वाली सड़क पर पर दोनों हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों का कहना था कि दोनों की बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों उछलकर नाले में जा गिरे।
सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया। मौके पर अंधेरा व नाले की गहराई देखने के बाद बोट क्लब के गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया। पहले करीब 9.30 बजे फरहान को नाले से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद रात करीब 11.00 बजे विजय को निकाला गया। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
राहगीरों के सामने हादसा, लेकिन नहीं कर पाए मदद...
न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास नहर वाले रोड पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक एक ओर पक्का नाला है जबकि दूसरी ओर कोंडली नहर है। नहर के किनारे जाली लगी है, लेकिन नाले की ओर जाली नहीं लगी है। हादसा हुआ तो दोनों युवक बाइक से उछलकर नाले में जा गिरे। राहगीर चाहकर भी दोनों युवकों की मदद नहीं कर पाए। लोगों का कहना था कि जहां हादसा हुआ, वहां नाला बेहद गहरा व दलदलनुमा है। ऐसे में कोई दोनों को बचाने का साहस नहीं कर पाया। जब बचाव दल मौके पर पहुंचा और दोनों को निकाला गया तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
बाइक की रफ्तार थी 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक...
राहगीरों ने बताया कि हादसे के समय बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी। एक युवक ने बताया कि बाइक की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा था। यही वजह है कि डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों खुद को बचा नहीं पाए और सीधे गहरे नाले में समा गए। हादसे में उनकी बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर परिजनों को हादसे की सूचना दी। दोनों युवकों के परिजन मौके पर ही पहुंच गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस को लोगों को मौके से हटाना पड़ा।

हादसा कैसे हुए पुलिस लगा रही इसका पता...
फरहान के परिजनों ने दावा किया कि हादसा एक ऑटो चालक को बचाने के चक्कर में हुआ। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने परिवार को ऐसी ही जानकारी दी। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि हादसे की असली वजह रफ्तार थी। यदि दोनों युवकों की रफ्तार कम होती तो शायद उनकी जान बच सकती थी। जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed