फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two workers died in factory gas furnace explosion

फैक्टरी की गैस भट्टी फटने से दो मजदूरों की मौत

Sat, 11 Sep 2021 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Two workers died in factory gas furnace explosion
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में शुक्रवार शाम एक फैक्टरी में गैस की भट्टी फटने से दो मजदूर झुलस गए। पास के अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक प्रेम नगर पार्ट-3 निवासी महेश के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रेम नगर के गौरी शंकर एन्क्लेव निवासी विवेक (22) और अशोक यादव (32) मच्छी तालाब रणहौला स्थित फैक्टरी में काम करते थे। यहां बिजली की मोटर के ढक्कन को पेंट करने का काम किया जाता था। इसके लिए गैस की भट्टी का इस्तेमाल किया जाता था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम दोनों मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और वे घायल हो गए। उनके शरीर में भट्टी के लोहे के टुकड़े धंसे हुए थे। अन्य कर्मी और आसपास रहने वाले लोग दोनों को सोनिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लिये। दूसरी पुलिस टीम ने फैक्टरी में छानबीन की। फैक्टरी में लोहे के काफी टुकड़े पड़े थे। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। जांच में पता चला कि अधिक गर्म होने की वजह से भट्टी में विस्फोट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed