फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two wars are fought from China, at border and from Korana ... both will win

चीन से दो युद्ध लड़ रहे हैं, सीमा पर और कोराना से...दोनों जीतेंगे

Tue, 23 Jun 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two wars are fought from China, at border and from Korana ... both will win
Two wars are fought from China, at border and from Korana ... both will win
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि देश इस समय चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहा है। एक तरफ देश के अंदर चीन से भेजे गए वायरस से लड़ाई चल रही है, तो दूसरी तरफ सीमा पर चीनी सैनिकों से। एकजुट होकर ही दोनों लड़ाइयों को जीता जा सकेगा।
विज्ञापन

केजरीवाल के मुताबिक, वायरस के खिलाफ डॉक्टर और नर्स लड़ाई लड़ रहे हैं और बॉर्डर पर देश के सैनिक युद्ध लड़ रहे हैं। आज पूरा देश डॉक्टरों और सैनिकों के साथ खड़ा है। इन दोनों ही युद्धों को मिलकर लड़ना है। केजरीवाल ने अपील की कि इसमें बिल्कुल भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसमें कोई भी पार्टीबाजी और गुटबाजी नहीं होनी चाहिए। पूरे देश को एक होकर ही कोरोना के खिलाफ भी युद्ध लड़ना है और चीन के खिलाफ भी लड़ना है। हमारे 20 जवान पीछे नहीं हटे, पूरा देश भी पीछे नहीं हटने वाला है। हम जब तब जीत नहीं जाएंगे, तब तक देश पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन

दिल्ली में 25 हजार केस सक्रिय, 33 हजार ठीक हुए
केजरीवाल ने बताया कि आज दिल्ली में करीब 25 हजार सक्रिय केस हैं। 33 हजार मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 25 हजार लोगों को अभी भी कोरोना है। इसमें से 6 हजार के करीब मरीज भर्ती हैं और 12 हजार लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज से ठीक एक सप्ताह पहले दिल्ली में 24 हजार सक्रिय केस थे। एक सप्ताह में केवल एक हजार केस ही बढ़े हैं। इसका मतलब यह है कि जितने लोग ठीक हो रहे हैं, उतने ही लोग बीमार हो रहे हैं। फिलहाल ऐसा लगता है कि कोरोना के मामलों में स्थिरता आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन 18 हजार लोगों की जांच हो रही
केजरीवाल ने बताया कि पिछले दिनों जांच तीन गुना बढ़ा दी है। पहले प्रतिदिन 5 हजार जांच की जा रही थी। अब प्रतिदिन 18 हजार के करीब जांच की जा रही है। बीच में कुछ लैब ने गड़बड़ी करने की कोशिश की थी, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। जब उनकी जांच की गई, तो पता चला कि कुछ लैब ऐसी थीं, जो केस निगेटिव होने के बाद भी पॉजिटिव रिपोर्ट दे रही थीं। अब सभी लैब को सख्ती के साथ कहा गया है कि सही काम करना है और पूरी क्षमता के साथ खूब जांच करनी है। केंद्र सरकार की मदद से दिल्ली में एंटीजन टेस्ट भी शुरू किए गए हैं। एंटीजन टेस्ट रैपिड टेस्ट होता है, जिसमें 15 से 30 मिनट में रिपोर्ट पता चल जाती है।
कोरोनो लड़ाई में केंद्र से काफी मदद मिल रही
केजरीवाल ने बताया कि 12 जून को दिल्ली के सारे अस्पतालों में 5300 बेड भरे हुए थे। आज की तारीख में 6200 बेड भरे हैं। 10 दिन में केवल 900 बेड भरे हैं। इन 10 दिन में 23 हजार नए मरीज आए हैं। इन 23 हजार मरीजों में से केवल 900 के लिए अतिरिक्त बेड की जरूरत पड़ी है। इसका मतलब यह है कि जितने लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं, उतने ही लोग ठीक होकर घर भी जा रहे हैं। साथ ही जितने भी नए मरीज आ रहे हैं, उनमें गंभीर केस बहुत कम हैं, तभी हर दिन 50 से 100 अतिरिक्त बेड की जरूरत पड़ रही है। बावजूद इसके सरकार ने कई इंतजाम किए हैं। अभी 7000 बेड खाली और उपलब्ध हैं। केजरीवाल ने कहा कि इस दौरान हमें केंद्र सरकार से काफी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed