फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two sons attacked their respective mothers fatally

दिल्ली में अपराध : दो बेटों ने अपनी-अपनी मां पर किया जानलेवा हमला

Fri, 03 Sep 2021 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 03 Sep 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two sons attacked their respective mothers fatally
demo pic...

राजधानी में अलग-अलग मामलों में दो बेटों ने अपनी-अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। मुंडका में घरेलू विवाद में बेटे ने जहां मां को गोली मार दी, वहीं विवेक विहार में प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने मां का हाथ तोड़ डाला। मां बचने के लिए पड़ोसी के घर में घुसी तो बेटे ने पड़ोसी का भी सिर फोड़ दिया। दोनों ही वारदात के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मुंडका मामले में पीड़िता रोशिनी (55) की हालत नाजुक बनी हुई है। मुंडका और विवेक विहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घरेलू विवाद में मां को मारी गोली, हालत गंभीर
पहली वारदात बाहरी दिल्ली के मुंडका गांव में हुई। यहां रोशिनी (55) को उसके ही बेटे संदीप (35) ने गोली मार दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही रिश्तेदार प्रदीप ने रोशनी को गर्दन में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रोशनी अपने बेटे संदीप व पांच साल की पोती के साथ रहती है। बेटे संदीप की करीब छह साल पहले रितु नामक महिला से शादी हुई थी। घरेेलू विवाद के बाद रितु पति से अलग रोहिणी में रहती है।
विज्ञापन


संदीप को लगता था कि उसकी मां की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद है। बुुधवार रात को रितु बेटी से मिलने रोहिणी से मुंडका आई हुई थी। इस दौरान संदीप का मां से विवाद हो गया और तमंचा निकालकर मां पर गोली चला दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने कुछ समय पूर्व ही अपने साले को फोन कर कहा था कि वह किसी को गोली मारना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी के लिए मां का हाथ तोड़ा, पड़ोसी का सिर फोड़ा
दूसरी वारदात विवेक विहार में हुई। विवेक विहार में बेटे ने मां मनोरमा देवी (65) का हाथ तोड़ दिया। मनोरमा देवी परिवार के साथ प्रताप खंड के मकान नंबर-260 में बड़े बेटे रत्नेश के साथ रहती है। इसका छोटा बेटा विकास राजनगर एक्सटेंशन में रहता है। प्रॉपर्टी को लेकर विकास का मां से झगड़ा है। आरोप है कि 27 अगस्त को विकास ने नमिता और अभिलाषा नामक महिला के साथ मिलकर मां पर हमला कर दिया। पिटाई के दौरान मां का हाथ तोड़ दिया।


मनोरमा देवी बचने के लिए पड़ोसी संतोष कुमार सक्सेना के घर में घुस गई। आरोप है कि विकास और बाकी दोनों महिलाएं भी घर में घुस गईं। संतोष ने मनोरमा को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इस दौरान विकास ने ईंट उठाकर संतोष का सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed