फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two people stabbed to death in nizamuddin delhi police arrested killer

दिल्ली: निजामुद्दीन में दो लोगों की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, दोनों की गर्दन पर 12-12 बार से ज्यादा किए गए वार

Wed, 03 Nov 2021 01:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 Nov 2021 01:44 AM IST
सार

हत्यारों ने पिटाई का बदला लेने के लिए दोनों की हत्या की। वारदात के दो घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
two people stabbed to death in nizamuddin delhi police arrested killer
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

निजामुद्दीन थाना इलाके में दो लोगों की सोमवार रात को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों की गर्दन पर चाकू से 12-12 से ज्यादा वार दिए गए हैं। चाकू से इतने वार किए गए कि मौके पर काफी खून बिखर हुआ था। पिटाई का बदला लेने के लिए दोनों की बेरहमी से हत्या की गई। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने वारदात के दो घंटे बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व पीड़ित पेंटर व मजदूर थे और फुटपाथ पर सोते थे। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना बारापूला फ्लाईओवर के नीचे नाले के साथ मथुरा रोड फुटपाथ पर रात करीब 12 बजे की है। नेपाल निवासी लोकेश बहादुर (38), कानपुर, यूपी निवासी मयूर थॉमस(40), जुगनू व सोनू पेशे से पेंटर थे और साथ ही काम करते थे। ये निजामुद्दीन इलाके में फुटपाथ पर सोते थे। सोमवार शाम को चारों ने शराब पी हुई थी। शराब के नशे में लोकेश व मयूर ने जुगनू व सोनू को गाली-गलौच कर दी थी। गाली-गलौच पर दोनों पक्षों झगड़ा हो गया था। लोकेश व मयूर ने जुगनू व सोनू की पिटाई कर दी थी। इसके बाद लोकेश बहादुर व मयूर थॉमस मथुरा रोड़ फुटपाथ पर आकर सो गए थे। करीब एक घंटे बाद जुगनू व सोनू इनके पास चाकू लेकर पहुंचे और सोते हुए दोनों की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दोनों की गर्दन पर 12-12 से ज्यादा चाकू से वार किए थे। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि फुटपाथ पर सोने वाले अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को एम्स ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद इनके शवों को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के दो घंटे बाद ही पकड़े गए आरोपी
डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि पुलिस को मौके पर तीन से चार गवाह मिले। इन प्रत्यक्षदर्शियों ने मृतकों की पहचान की। इन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुगनू व सोनू ने दोनों की चाकू से हत्या की है। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश के लिए कई जगह छापेमारी की। वारदात के दो घंटे बाद ही आरोपियों को लेबर चौक, मस्जिद रोड निजामुद्दीन से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जुगनू की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। 


लोकेश नीचे गिर गया था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने लोकेश की गर्दन पर ज्यादा वार किए थे। वह शराब के ज्यादा नशे में था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह फुटपाथ पर बाउंड्री पर सोया हुआ था। चाकू से वार करने के बाद वह बाउंड्री बॉल से नीचे गिर गया था। इससे उसके सिर में चोट भी लगी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed