फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two people shot dead in Dayalpur of delhi

दयालपुर में दो लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, गैंगवार की आशंका

Sun, 13 Sep 2020 12:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two people shot dead in Dayalpur of delhi
demo pic

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में शनिवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त अब्दुल हमीद (47) और फारुक (45) के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को आधा दर्जन से अधिक गोलियां मारी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस हत्या में एक गैंग के लिप्त होने की आशंका जता रही है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि नौशाद की फैक्टरी, मकान नंबर-254, गली नंबर-साढ़े चार मूंगा नगर में एक शख्स को गोलियां मार दी गई हैं। कुछ ही देर बाद दूसरी कॉल सी-224, गली नंबर-7, नेहरू विहार से आ गई। यहां भी एक शख्स को कई गोलियां मारे जाने की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को नेहरू विहार में अब्दुल हमीद का शव मिला। उसके सिर, हाथ और सीने पर कईं गोलियां मारी गई थी। वहीं, मूंगा नगर में फारुक का लहूलुहान शव मिला। उसको भी सीने व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई गोलियां मारी गई थीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


रंजिश में पांच गोलियां मारकर युवक की हत्या
स्वरूप नगर इलाके में शनिवार देर शाम रंजिश में एक युवक की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। मृतक की शिनाख्त सोनू राणा के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ मुखमेलपुर में रहता था। पुलिस के अनुसार सूचना मिली की नाला नंबर छह के पास युवक का शव पड़ा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से युवक को गोली मारी गई है, उससे लगता है कि दो से ज्यादा हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed