फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two people shot dead gangster pregnant wife died on the spot came out of jail on parole two days ago

दिल्ली : गैंगस्टर की गर्भवती पत्नी और नौकर को मारी गोली, महिला की मौत, दो दिन पहले पैरोल पर आई थी बाहर

Tue, 27 Apr 2021 02:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 02:35 PM IST
सार

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो लोगों को गोली मार दी। जिसमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन
Two people shot dead gangster pregnant wife died on the spot came out of jail on parole two days ago
shoot - फोटो : amar ujala

विस्तार

लॉकडाउन के दौरान हजरत निजामुद्दीन इलाके में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात में एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान आरोपी ने पत्नी के नौकर को भी गोली मार दी।

विज्ञापन


वारदात के बाद बड़े ही आराम से आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका की शिनाख्त साइना (29) के रूप में हुई है। वहीं, घायल नौकर शाहदत (24) का सफदरजंग अस्पताल इलाज जारी है। दरअसल साइना नशे का धंधा चलाती थी।
विज्ञापन


रविवार को ही मेडिकल ग्राउंड पर उसे जमानत मिली थी। इधर पत्नी के जेल जाने पर साइना के पति वसीम ने उसकी बहन रेहान से नजदीकियां बढ़ा ली थी। साइना जेल से बाहर आई तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने की पूरी वारदात घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी बड़े ही आराम से वहां से चलकर फरार हो गए

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि वारदात मंगलवार सुबह करीब 10.42 बजे निजाम नगर, बावली गेट के पास हुई। साइना अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी हुई थी। इ के पास ही इसका नौकर शाहदत खड़ा था। वहां पहले से मौजूद वसीम ने अचानक पिस्टल निकाली। पहले उसने शाहदत को गोली मारी।

इसके बाद उसने दो बार साइना को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद साइना ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन इस बार गोली चल गई। वसीम ने बेहद नजदीक से साइना के सिर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने दूसरी पिस्टल निकालकर साइना को कई गोलियां मारी। इस पिस्टल में भी गोलियां फंसती रही, वह बड़े ही आराम से पिस्टल को ठीक कर गोलियां चलाता रहा। इस बीच गली के दूसरे ओर भीड़ तमाशबीन रही।

वारदात के दौरान घटना स्थल के पास बैठी एक महिला को आरोपी ने थप्पड़ मारा। बाद में आरोपी बड़े ही आराम से वहां से चलकर फरार हो गए। कुछ ही देर बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद साइना और शाहदत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां साइना को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बाद में हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी वसीम (30) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्याकांड में रेहाना के रोल का भी पता लगा रही है। वसीम से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल दोनों पिस्टल भी बरामद कर ली हैं।

साइना का निजामुद्दीन में था नशे का बड़ा कारोबार...

नशे का धंधा करने वालों में साइना एक बड़ा नाम था। पिछले कई सालों वह चोरी छिपे हेरोइन, स्मैक और चरस का कारोबार कर रही थी। इसी कड़ी में निजामुद्दीन के बड़े नशे के सौदागर शराफत मियां से साइना ने शादी की। शराफत से साइना की तीसरी शादी थी। इसके बाद उसने वसीम से शादी कर ली। वसीम का फाइनेंस का कारोबार है। सूत्रों का कहना है कि साइना की काली कमाई का हिसाब किताब वसीम ही रखता था। साइना कुछ माह पूर्व 800 ग्राम हेरोइन के मामले में जेल चली गई।

फिलहाल वह आठ माह की गर्भवती थी। जेल से उसने डिलीवरी कराने के नाम पर जमानत मांगी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था। साइना के जेल जाने पर वसीम ने उसकी बहन रेहाना से नजदीकियां बढ़ा ली और वह उसके सा थ रहने लगा। यहां तक साइना के जेल से आने के बाद वह उससे मिला भी नहीं। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि वसीम ने इसी वजह से उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed