{"_id":"5e9c6ff38ebc3e72ba3138a4","slug":"two-more-women-doctors-of-safdarjung-got-infected-by-corona-virus-all-staff-including-doctors-quarantined","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : सफदरजंग की दो और महिला डॉक्टर संक्रमित, डॉक्टर समेत पूरे स्टाफ को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : सफदरजंग की दो और महिला डॉक्टर संक्रमित, डॉक्टर समेत पूरे स्टाफ को किया क्वारंटीन
Sun, 19 Apr 2020 09:18 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
केंद्र सरकार के सफदरजंग अस्पताल में अब दो महिला डॉक्टर संक्रमित मिली हैं। दोनों डॉक्टर प्रसूति रोग विभाग में कार्यरत हैं। यह कैसे संक्रमित हुईं, फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने पड़ताल जारी होने की बात कही है।
विज्ञापन
इससे पहले भी सफदरजंग अस्पताल में एक बायोकेमिस्ट्री और दूसरा पल्मोनरी विभाग में दो डॉक्टर संक्रमित मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि सफदरजंग अस्पताल के प्रसूति विभाग में कार्यरत एक महिला रेजीडेंट और एक इंटर्न डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन
इन दोनों की रिपोर्ट रविवार सुबह अस्पताल को मिली, जिसके बाद इन्हें कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। फिलहाल दोनों डॉक्टरों से उनके संक्रमित होने की जानकारी के बारे में पूछा जा रहा है। अस्पताल में चर्चा है कि दोनों डॉक्टर बाहर से संक्रमित हुई हैं।
विज्ञापन
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि एक महिला की प्रसूति कराते वक्त ये दोनों डॉक्टर संपर्क में आई होंगी। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल चार अन्य डॉक्टर व स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया है। ये लोग इन दोनों महिला डॉक्टर के संपर्क में आए थे।