{"_id":"634273e97038ea552149890a","slug":"two-miscreants-of-vikas-lagarpuria-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विकास लगरपुरिया गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, कारोबारी से आठ लाख वसूलने के बाद भी मांग रहे थे रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विकास लगरपुरिया गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, कारोबारी से आठ लाख वसूलने के बाद भी मांग रहे थे रंगदारी
Sun, 09 Oct 2022 12:40 PM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:40 PM IST
सार
आरोपियों की पहचान आरोपी प्रिंस (29) और परमजीत सिंह (40) के रूप में हुई है। ये दोनों विकास लगरपुरिया गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की कथित तौर पर उगाही करने के आरोप में दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रिंस (29) और परमजीत सिंह (40) विकास लगरपुरिया गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे विकास लगरपुरिया के सहयोगी गुरप्रीत सिंह की जीवनशैली से प्रभावित हैं, जो हरियाणा के गुरुग्राम में 30 करोड़ रुपये की चोरी में शामिल था।
विज्ञापन
मौजूदा मामले में सिंह के साथ दो लोगों ने जनकपुरी निवासी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की रंगदारी की थी। यादव ने कहा कि पहली मांग पूरी होने के बाद भी उन्होंने व्यवसायी को चार लाख रुपये देने की धमकी दी।
विज्ञापन