फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two miscreants arrested for robbing by showing pistol

पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 07 Sep 2021 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for robbing by showing pistol
लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। शाहदरा जिले में पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों समेत तीन लोगों को स्पेशल स्टाफ और फर्श बाजार थाने की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ललियाना-चिरोड़ी, बागपत निवासी राशिद, ईदगाह कॉलोनी, फरूख नगर, गाजियाबाद निवासी राशिद के रूप में हुई। दोनों सगे साढ़ूू हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई 10 सोने की चेन, 6 जोड़ी कानों के कुंडल, 80 हजार की नकदी, दो बाइक व अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले जूलर राजन सोनी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 24 अगस्त को बदमाशों ने काली माता मंदिर के पास पिस्टल दिखाकर एक दंपती से लूटपाट की थी। इसी तरह कई अन्य वारदात को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जांच की। इसके बाद आरोपियों के आने-जाने के रूट का पता चला। एक फुटेज में आरोपी सुंदर नगरी में एक शख्स से मिलते दिखाई दे रहे थे। बाद में उस शख्स की पहचान आस मोहम्मद के रूप में हुई। पुलिस उस तक पहुंच गई। आस मोहम्मद से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को भोपुरा, गाजियाबाद से दबोच लिया। दोनों बदमाशों ने बताया कि इन लोगों ने हाल ही में 10 से अधिक वारदात को अंजाम दिया। लूट का माल राजन को बेच देते थे। राजन न्यू सीमापुरी इलाके में ज्वेलरी की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed