फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two markets of west Delhi sealed till 30 November

पश्चिमी दिल्ली के दो बाजार 30 नवंबर तक सील

Mon, 23 Nov 2020 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two markets of west Delhi sealed till 30 November
नई दिल्ली। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर पश्चिमी दिल्ली में शाम को लगने वाले दो बाजारों को 30 नवंबर तक सील कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और निगम का कहना है कि नांगलोई स्थित जनता मार्केट और पंजाबी बस्ती बाजार में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था और लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखे थे।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के निर्देश पर बाजारों से अतिक्रमण हटवाया और उन्हें सील कर दिया गया। लगातार चेतावनी के बाद भी इन बाजारों में कुछ दुकानदार न तो मास्क लगा रहे थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन नहीं करा पा रहे थे। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण का प्रसार होने की ज्यादा आशंका थी। इसलिए ऐहतियातन बाजारों को 30 नवंबर तक सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार किसी भी बाजार को बंद नहीं करना चाहती है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल को अपनाने की अपील की है, ताकि संक्रमण का प्रसार रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed