फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two jaish suspected nabbed came with plan

संदिग्ध आतंकी विस्फोटक और हथियार बनाने की ट्रेनिंग लेकर दिल्ली आए थे

Fri, 20 Nov 2020 02:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
two jaish suspected nabbed came with plan
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी अब्दुल लतीफ मीर व मो.अशरफ खटाना देवबंद, यूपी में हथियार चलाने व विस्फोटक बनाने आदि की ट्रेनिंग ले चुके हैं। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला था कि ये ट्रेनिंग लेने के लिए देवबंद जाने वाले थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे देवबंद समेत कई जगहों पर काफी दिन रुके थे। उनके साथ जम्मू कश्मीर के चार और युवक पाकिस्तान जाना चाहते थे। पिछले महीने भी इन्होंने जम्मू कश्मीर बॉर्डर से पाकिस्तान जाने की कोशिश की थी। बांग्लादेश के रास्ते इन युवकों को पाकिस्तान भेजने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों संदिग्ध आतंकी जम्मू कश्मीर से छह नवंबर को दिल्ली आए थे और यहां से देवबंद, यूपी चले गए थे। वहां इन्होंने हथियार व विस्फोटक बनाने की ट्रेनिंग ली थी। देवबंद के अलावा यूपी में कई जगह गए थे। दिल्ली में इनसे यूपी का एक व्यक्ति मिलता, जो जैश के पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में था। वह इन्हें यूपी होकर बांग्लादेश बॉर्डर तक लेकर जाता। फिलहाल वह व्यक्ति अभी बांग्लादेश बॉर्डर पर है।
विज्ञापन

जेहादी युवकों ने पूछताछ में बताया कि जम्मू कश्मीर से चार और युवकों को पाकिस्तान जाने के लिए दिल्ली आना था। इन चारों युवकों ने अब्दुल लतीफ व मो.अशरफ खटाना को तैयारी करने के लिए भेजा था। जेहादी युवकों ने पूछताछ में ये भी खुलासा किया है कि पाकिस्तान जाने वाले सभी युवक जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के खिलाफ जेहादी बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर...दिल्ली क्यों आए
दिल्ली पुलिस के अधिकारी संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ कर यह जानने में लगे हैं कि आखिर ये दोबारा दिल्ली क्यों आए? क्या दिल्ली में इनका कोई वारदात करने का इरादा था। या फिर इनको बांग्लादेश बॉर्डर पर ले जाने वाला व्यक्ति दिल्ली में मिलता और जम्मू कश्मीर से आने वाले चार युवक इनको दिल्ली में मिलते।

खुफिया एजेंसियां पूछताछ करने में जुटी
गिरफ्तार दोनों संदिग्ध आतंकियों से खुफिया एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही है। आईबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां दोनों से बृहस्पतिवार को दिनभर पूछताछ करती रही। खुफिया एजेंसी भी जम्मू कश्मीर पुलिस के लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed