फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two female police officers honoured by Delhi police CP for their bravery during Repblic Day violence

दिल्ली हिंसा: पुलिस आयुक्त ने दो महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, ट्रैक्टर परेड के दौरान आक्रामक भीड़ का किया था सामना

Sun, 18 Jul 2021 12:01 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 18 Jul 2021 12:01 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त ने सम्मानित करने का फोटो ट्वीट कर लिखा है कि इंस्पेक्टर पुष्पलता और एसआई सुमन की वीरता पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने गाजीपुर में 26 जनवरी के किसान आंदोलन के दौरान भीड़ का डटकर मुकाबला किया था। यह साबित करता है कि दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारी कठिन परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करती हैं।
 

विज्ञापन
Two female police officers honoured by Delhi police CP for their bravery during Repblic Day violence
महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान गाजीपुर में आक्रामक भीड़ का सामना करने वाली दो महिला पुलिसकर्मियों को दिल्ली पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने कमेंडेशन डिस्क पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली महिला पुलिसकर्मी मंडावली थाने की अतिरिक्त थाना प्रभारी पुष्पलता और इसी थाने की सब इंस्पेक्टर सुमन हैं। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने सम्मानित करने का फोटो ट्वीट कर लिखा है कि इंस्पेक्टर पुष्पलता और एसआई सुमन की वीरता पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने गाजीपुर में 26 जनवरी के किसान आंदोलन के दौरान भीड़ का डटकर मुकाबला किया था। यह साबित करता है कि दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारी कठिन परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करती हैं। उन्होंने उनका हौसला बढ़ाते हुए लिखा है कि इसे जारी रखो। 
विज्ञापन


भीड़ के आगे डटकर खड़ी महिला अधिकारियों ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया था। किसानों को उन्होंने कहा था कि वह भी किसान की बेटी हैं, रास्ते से नहीं हटेंगी। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed