फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two drowned while taking bath in Yamuna

Delhi : अलग-अलग जगहों पर यमुना में नहाते समय दो डूबे, युवक का शव बरामद, नौ साल के लड़के की तलाश

Sun, 23 Jul 2023 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 06:53 AM IST
सार

शनिवार को युवक का शव बरामद हो गया। वहीं नदी में मासूम की तलाश जारी है। देर शाम तक बचाव दल मासूम का पता नहीं लगा सका। अब रविवार को अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Two drowned while taking bath in Yamuna
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना में दो अलग-अलग जगहों पर नहाने के दौरान नौ साल का मासूम और एक युवक डूब गए। शनिवार को युवक का शव बरामद हो गया। वहीं नदी में मासूम की तलाश जारी है। देर शाम तक बचाव दल मासूम का पता नहीं लगा सका। अब रविवार को अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाहीन बाग के अबुल फजल एन्क्लेव में परिवार सहित रहने वाला मोहम्मद अहसान (9) शुक्रवार को अहसान अपने दोस्तों के साथ शाहीन बाग में ठोकर नंबर-6, श्मशान घाट के पास यमुना में नहाने के लिए गया था। सभी दोस्त किनारे पर नहा रहे थे। इसी दौरान अहसान तेज बहाव की चपेट में आ गया। दोस्तों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तेजी से बह गया। बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस, दमकल विभाग और बोट क्लब की टीम वहां पहुंच गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पानी के तेज बहाव में अहसान काफी दूर बह चुका है। पुलिस अहसान के साथ मौजूद उसके दोस्तों से जानकारी ले रही है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर 19 जुलाई को न्यू-उस्मानपुर में यमुना में नहाने के दौरान जितेंद्र उर्फ जीतू (39) डूब गया था। शनिवार को उसका शव दूसरा पुश्ता, न्यू उस्मानपुर से बरामद हुआ। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया है कि जीतू उन्हें बिना बताए, नहाने के लिए यमुना में आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed