{"_id":"6131272a8ebc3e7a0c0189e8","slug":"two-doctors-including-a-woman-climbed-on-the-tank-in-safdarjung-hospital-ashram-news-noi6024403133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफदरजंग अस्पताल में टंकी पर चढ़े महिला समेत दो डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफदरजंग अस्पताल में टंकी पर चढ़े महिला समेत दो डॉक्टर
विज्ञापन
नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गई, जब महिला समेत दो डॉक्टर रात को पानी की टंकी पर चढ़ गए। सुरक्षा एजेंसियों व अस्पताल प्रशासन को सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक क्रेन को मंगाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों डॉक्टरों को नीचे उतारा गया। नीचे आते ही दोनों ने बताया कि वह मौज-मस्ती करने के लिए टंकी पर चढ़े थे। सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती जांच में खुदकुशी करने की कोई बात सामने नहीं आई है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 31 अगस्त की रात करीब दस बजे सूचना मिली थी कि सफदरजंग अस्पताल में पानी की टंकी पर महिला समेत दो डॉक्टर चढ़ गए हैं। सफदरजंग एन्क्लेव थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए थे। पुरुष डॉक्टर की पहचान अभिज्ञान के रूप के रूप में हुई। अभिज्ञान व महिला डॉक्टर सफदरजंग अस्पताल के बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल में रहते हैं और एमबीबीएस (द्वितीय वर्ष) के छात्र हैं।
पुलिसकर्मियों ने हाइड्रोलिक क्रेन की सहायता से दोनों को रात करीब साढ़े 11 बजे नीचे उतारा। दोनों की काउसलिंग कराई गई। हालांकि दोनों डॉक्टरों का कहना है कि वह मौज-मस्ती के लिए पानी की टंकी पर चढ़े थे। बावजूद सफदरजंग एन्कलेव थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में खुदकुशी करने की कोई बात सामने नहीं आई है।