{"_id":"5f82170b8ebc3e9baa35b639","slug":"two-die-after-inhaling-toxic-fumes-drom-septic-tank-ashram-news-noi5417003136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे मजदूर और मकान मालिक की मौत, बदहवास ठेकेदार अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे मजदूर और मकान मालिक की मौत, बदहवास ठेकेदार अस्पताल में
Sun, 11 Oct 2020 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
सेप्टिक टैंक (सांकेतिक तस्वीर)
बदरपुर इलाके में शनिवार शाम सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे मजदूर और उसे बचाने गए मकान मालिक की जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई। टैंक से ठेकेदार को समय रहते बाहर निकाल लिया गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मकान मालिक सतीश चावला (60) और मजदूर देवेंद्र (38) को बाहर निकालने के लिए दमकल कर्मियों को टैंक का लिंटर तोड़ना पड़ा। पुलिस ने गैर इरादतन का हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया, सतीश चावला सपरिवार मोलड़बंद में रहते थे। घर से थोड़ी दूर पर ही चार मंजिला मकान किराये पर दे रखा था। मकान के बेसमेंट में तीन सेप्टिक टैंक हैं। सतीश ने टैंकों की सफाई के लिए लिए ठेकेदार मनोज को बुलाया था। शनिवार सुबह मनोज, मजदूर देवेंद्र के साथ वहां पहुंचा। देवेंद्र ने टैंक की सफाई शुरू की जबकि मनोज टैंक से निकल रहे कूड़े को ट्रैक्टर से फेंकने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
देवेंद्र जैसे ही तीसरे टैंक में उतरा जहरीली गैस की चपेट में आकर बेसुध हो गया। मनोज उसे बचाने के लिए टैंक में उतरा और वह भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। दोनों को निकालने के लिए मकान मालिक सतीश टैंक में उतर गया। लेकिन टैंक में वह भी बेसुध हो गिर गया।
विज्ञापन
यह देखकर किरायेदारों ने शोर मचाकर कॉलोनी वासियों को बुला लिया। रस्सी की मदद से मनोज को बाहर निकाल लिया गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लिंटर तोड़कर सतीश और देवेंद्र को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।