{"_id":"5eac73db8ebc3e903e719a72","slug":"two-dead-from-corona-223-new-cases-found-ashram-news-noi5082952187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 223 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 223 नए केस मिले
विज्ञापन
Two dead from Corona, 223 new cases found
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 223 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राजधानी में बीते छह दिन में तीसरी बार कोरोना के 200 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं। राहत की खबर यह है कि 73 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चॉर्ज कर दिया गया। दिल्ली में कोरोना से अब तक 61 मरीजों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3738 हो चुकी है। जबकि 1167 संक्रमित मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी 2510 एक्टिव केस हैं। इनमें से 869 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। इनमें से 49 आईसीयू पर और 5 वेंटिलेटर पर हैं। वहीं 767 मरीज दिल्ली में कोविड केयर सेंटर में और 149 कोविड मेडिकल सेंटर में भर्ती हैं। दिल्ली के 11 जिलों में 99 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। यहां अब तक 383 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
छह दिनों में मिले कोरोना संक्रमित मरीज
तारीख संक्रमित मरीज
26 अप्रैल 293
27 अप्रैल 190
28 अप्रैल 206
29 अप्रैल 125
30 अप्रैल 76
01 मई 223