{"_id":"61856ad6aa36a4687a4c32e3","slug":"two-crore-looted-by-taking-hostage-of-businessman-wife-and-son-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कारोबारी की पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर दो करोड़ की लूट, सहायिका की मदद से घर में घुसे थे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Delhi News: कारोबारी की पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर दो करोड़ की लूट, सहायिका की मदद से घर में घुसे थे बदमाश
Sat, 06 Nov 2021 01:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:45 PM IST
सार
दिल्ली में दो करोड़ की लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सहायिका की मदद से घर में घुसे थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में एक कारोबारी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को बंधक बनाकर दो करोड़ रुपये और पचास लाख के जेवरात की लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जांच में पता चला कि घर की एक सहायिका की मदद से बदमाश घर में घुसे थे। पुलिस प्लेसमेंट के मालिक से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि रविंद्र सिंह सपरिवार पश्चिम विहार के शुभम एंक्लेव में रहता है। उसकी मुंडका इलाके में डोर फिटिंग की फैक्ट्री है। कुछ दिन पहले उनलोगों ने एक प्लेसमेंट एजेंसी से मीना और हेमा नाम की सहायिका को काम पर रखा था।
विज्ञापन
दोनों भूतल पर बने एक कमरे में रहती थी। 2 नवंबर को रविंद्र की पत्नी हरमीत कौर और उसका बेटा कबीर घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उसकी एक सहायिका ने अनजान व्यक्ति को घर में घुसा लिया।
विज्ञापन
उस व्यक्ति के हाथ में पेचकस था। उसने हरमीत कौर को पेचकस मारने की धमकी देकर उसके कमरे में ले गया और फिर दो अन्य युवक वहां आ गए। तीनों ने हरमीत और उसके बेटे को चादर फाड़कर उन्हें बांध दिया। इस बीच उसकी भतीजी और भाभी भी आ गई, जिसको बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाश घर में रखे करीब दो करोड़ रुपये और पचास लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह से खुद को खोलकर हरमीत कौर ने अन्य लोगों को खोला और घटना की जानकारी अपने पति और पुलिस को दी। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से फरार सहायिका और तीन बदमाशों की पहचान के लिए प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक से पूछताछ कर रही है और आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर जांच में जुटी है।