फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two brothers died of corona in CR Park on the same day family refused then police performed last rites

इंसानियत : सीआर पार्क में एक ही दिन हो गई दो भाइयों की कोरोना से मौत, परिजनों ने किया इंकार, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार 

Sat, 08 May 2021 07:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 08 May 2021 07:04 PM IST
सार

पुलिस ने 45 साल के प्रशांत भूटानी और इनके छोटे भाई विक्रांत भूटानी (42) के शवों को घर से निकलवाकर उनके अंतिम संस्कार का इंतजाम किया। एसडीएम को सूचित करने के बाद दोनों का पूरे सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
two brothers died of corona in CR Park on the same day family refused then police performed last rites
श्मशान में जलती चिताएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की इस महामारी ने लोगों को बेदर्द बना दिया है। मुश्किल समय में रिश्तेदार और पड़ोसी भी पीड़ितों से मुंह मोड़ रहे हैं। दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में एक ही दिन दो कारोबारी भाइयों की मौत हो गई। घर में मां के अलावा दूसरा कोई नहीं बचा। खुद मां भी कोरोना पीड़ित थीं। जब कोई रिश्तेदार और पड़ोसी उनकी मदद को नहीं आया तो बुजुर्ग ने पुलिस से मदद मांगी। 

विज्ञापन


पुलिस ने 45 साल के प्रशांत भूटानी और इनके छोटे भाई विक्रांत भूटानी (42) के शवों को घर से निकलवाकर उनके अंतिम संस्कार का इंतजाम किया। एसडीएम को सूचित करने के बाद दोनों का पूरे सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल पुलिस बुजुर्ग मां की भी देखभाल करवा रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार दोपहर के समय सीआर पार्क थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली कि एक घर में दो कारोबारी भाई अचेत पड़े हुए हैं। पुलिस तुरंत घर पहुंची तो वहां 78 वर्षीय महिला मिली। उसने बताया कि घर में वह और उसके दोनों अविवाहित बेटे रहते हैं। तीनों ही कोरोना पॉजिटिव हैं। तीनों ने खुद को अलग-अलग कमरे में आइसोलेट किया हुआ है। पुलिस दोनों भाई विक्रांत और प्रशांत के कमरे में पहुंची तो वह अपने बिस्तर पर मृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच के दौरान पता चला कि मंगलवार रात को इनके काम करने वाली नौकरानी ने दोनों को ठीक देखा था। अगले दिन दोपहर में जब वह आई तो दोनों अचेत थे। घटना से बुजुर्ग महिला बुरी तरह आहत हो गई।

पुलिस ने उनकी काउंसलिंग कराई। इसके बाद दोनों शवों को एंबुलेंस की मदद से निकलवाकर मोर्चरी भेजा गया। इसके बाद एसडीएम को सूचना दी गई। दोनों के अंतिम संस्कार के लिए कोई नहीं आया तो पुलिस ने खुद ही अगले दिन दोनों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार करवा दिया। अब पुलिस बुजुर्ग महिला की देखभाल भी करवा रही है। दोनों भाइयों का गुरुग्राम में पत्थर का कारोबार था। अब परिवार में बुजुर्ग महिला अकेली बची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed