{"_id":"65008d29bdc2ff5c8e0dd037","slug":"two-brothers-attacked-with-knife-in-kalindi-kunj-and-elder-died-2023-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामूली सा झगड़ा बना विवाद: दिल्ली में दो भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, बड़े की मौत; भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली सा झगड़ा बना विवाद: दिल्ली में दो भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, बड़े की मौत; भारी पुलिस बल तैनात
Tue, 12 Sep 2023 09:39 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 12 Sep 2023 09:39 PM IST
सार
Delhi Crime: दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में दो भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। इस हमले में एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मामूली बात पर आरोपी युवक से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले के कालिंदी कुंज थाना इलाके में दो सगे भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला होने का मामला सामने आया है। इस जानलेवा हमले में बड़े भाई कमल किशोर उर्फ नोनू (23) की मौत हो गई, जबकि अस्पताल में भर्ती छोटे भाई शिवम शर्मा उर्फ नागर (18) की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है। इस तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बत तैनात कर दिया है। जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी इलाके में रहकर माहौल पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि अर्पण पुलिया, बी ब्लॉक खड्डा कॉलोनी, थाना कालिंदी कॉलोनी क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना की सूचना मंगलवार शाम को मिली थी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि दो सगे भाईयों खड्डा कॉलोनी निवासी कमल और शिवम शर्मा पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने दोनों को लहुलूहान अवस्था में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डाक्टरों ने कमल को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई शिवम के पेट में चाकू लगे हैं। उसका अपोलो अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।
पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने आरोपी आरोपी शाहरुख (22) पुत्र फारूक को गिरफ्तार कर लिया है। शाहरुख भी खड्डा कॉलोनी का रहने वाला है। शुरूआती जांच के बाद ये बात सामने आई है कि पीडि़त पक्ष व आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। बताया जा रहा है कि यह घटना किसी मामूली विवाद के कारण हुई। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।