फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two arrested with fake currency

आठ लाख के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 24 Dec 2021 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with fake currency
नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत में बड़ी मात्रा में नकली नोट आ रहे हैं। पहले नकली नोट खाड़ी देशों से होकर नेपाल व बांग्लादेश भेजे जाते हैं, उसके बाद दोनों बॉर्डर से भारत में नोटों की खेप लाई जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बांग्लादेश से लाए गए आठ लाख कीमत के नकली नोटों के साथ दो सप्लायर को 21 दिसंबर को गिरफ्तार किया है। सभी नोट दो-दो हजार के हैं। आरोपी पिछले दो वर्षों में दो करोड़ कीमत के नकली नोट दिल्ली, बिहार, यूपी व पश्चिमी बंगाल समेत अन्य जगहों पर खपा चुके हैं। आरोपियों की पहचान फिरोज और मुफ्फजुल के रूप में हुई।
विज्ञापन

स्पेशल सेल डीसीपी (दक्षिण्ी रेंज) के डीसीपी जसमीत सिंह के अनुसार, सेल में तैनात इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को अक्तूबर, 2021 के आखिरी महीने में सूचना मिली थी कि इंडो-बांग्ला बॉर्डर से मालदा होकर भारत में नकली नोट लाए जा रहे हैं। करीब दो महीने की जांच के बाद पुलिस टीम को पता लगा कि मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) निवासी फिरोज शेख ओर मुफ्फजुल शेख दिल्ली, बिहार, यूपी व पश्चिम बंगाल समेत देश के अन्य हिस्सों में नकली नोट सप्लाई कर रहे हैं। टीम को 21 दिसंबर को सूचना मिली थी कि दोनों नकली नोट लेकर कालकाजी मंदिर के पास आएंगे। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह, एसआई आदित्य, रंजीत और बलराज की टीम ने यहां घेराबंदी की।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिरोज, मुफ्फजुल को नकली नोट देने आया था। इसके बाद ये दिल्ली में अपने लिंक को नकली नोट देते। इनके कब्जे से आठ लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख कीमत के नकली नोट 30 हजार में लेते थे
फिरोज ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह मुर्शिदाबाद में सलाम नाम के व्यक्ति से नकली नोट लेता था। सलाम बांग्लादेश से नकली नोट मंगाता है। दोनों पिछले कई वर्षों से नकली नोट सप्लाई कर रहे हैं। ये एक लाख कीमत के नकली नोट 30 हजार रुपये में लेते थे और आगे एक लाख कीमत के नकली नोटों को 40 से 50 हजार रुपये में देते थे।

थम गई थी तस्करी, चार वर्षों से फिर बढ़ी
वर्ष 2016 में विमुद्रीकरण के बाद, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले नकली नोटों की तस्करी थम गई थी, लेकिन पिछले चार वर्षों से फिर से नकली नोटों की तस्करी बढ़ी है। पाकिस्तान से नकली नोट हवाई मार्ग से खाड़ी देश जाते हैं और वहां से नेपाल व बांग्लादेश पहुंचते हैं। बरामद नकली नोटों की इतनी अच्छी गुणवत्ता हैं कि इन्हें असली नोटों से अलग करना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed