फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two arrested for robbing with Army jawan nine bullets recovered

दिल्ली: सेना के जवान से लूटपाट करने के मामले में दो गिरफ्तार, नौ गोलियां बरामद

Sun, 04 Jul 2021 06:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 06:52 PM IST
सार

जवान कश्मीरी गेट जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, तभी एक ऑटो रिक्शा उसके सामने आकर रुका। ऑटो में पीछे की सीट पर दो लोग पहले से ही बैठे हुए थे। ऑटो चालक ने कहा कि वह उसे कश्मीरी गेट छोड़ देगा, जिसके बाद जवान ऑटो में बैठ गया।

विज्ञापन
Two arrested for robbing with Army jawan nine bullets recovered
arrest - फोटो : istock

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में सेना के एक जवान से कथित तौर पर लूटपाट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


दोनों आरोपी राजीव कुमार (28) और उमेश (22) उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस को इस लूटपाट के बारे में 13 अप्रैल को शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता सेना के जवान तंवर राज सिंह ने बताया कि वह बस से राजस्थान में एक गांव गुंडी से पंजाब के डप्पर जा रहा था। 13 अप्रैल को उसकी बस दिल्ली के सराय काले खां बस टर्मिनल पहुंची। 
विज्ञापन


जवान कश्मीरी गेट जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, तभी एक ऑटो रिक्शा उसके सामने आकर रुका। ऑटो में पीछे की सीट पर दो लोग पहले से ही बैठे हुए थे। ऑटो चालक ने कहा कि वह उसे कश्मीरी गेट छोड़ देगा, जिसके बाद जवान ऑटो में बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक ऑटो को एक सुनसान जगह ले गया और वहां आरोपियों ने तंवर सिंह की पिटाई कर उससे उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 7.6 एमएम पिस्टल की 10 गोलियां, उसकी वर्दी और पहचान पत्र भी था।


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आरपी मीणा ने कहा कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ऑटो की पहचान कर ली। उसके बाद नोएडा के याकूबपुर गांव में छापेमारी कर राजीव को पकड़ लिया। उसके खुलासे के बाद उमेश को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से नौ गोलियां बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed