फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   tughlakabad and airocity metro corridor will be known by silver line

तुगलकाबाद-एरोसिटी मेट्रो की सिल्वर लाइन से होगी पहचान

Thu, 17 Sep 2020 05:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
tughlakabad and airocity metro corridor will be known by silver line
दिल्ली मेट्रो - फोटो : पीटीआई

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर का कलर कोड जारी कर दिया है। तुगलकाबाद-एरोसिटी मेट्रो सिल्वर लाइन से जानी जाएगी। वहीं, मजलिस पार्क-मौजपुर करीडोर पिंक लाइन एक्सटेंशन व जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम कॉरिडोर मजेंटा लाइन एक्सटेंशन होगा।

विज्ञापन


दरअसल, मेट्रो फेज चार के तीन कॉरिडोर को पहचान देने के लिए डीएमआरसी ने कलर कोड जारी किया है। इसमें से दो कॉरिडोर पुरानी लाइनों का विस्तार हैं। इनको पुरानी लाइन के रंग से ही पहचाना जाएगा। इसमें जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम लाइन मजेंटा लाइन का और मुंकुदपुर- शिव विहार लाइन पिंक लाइन का विस्तार है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ तुगलकाबाद से एरोसिटी के बीच निर्माणाधीन कॉरिडोर सिल्वर लाइन से जाना जाएगा। दिल्ली मेट्रो का यह 8वां मेट्रो कॉरिडोर है, जिसका रंग अलग होगा। इससे पहने दिल्ली मेट्रो की सात लाइनें रेड, यलो, ब्लू, ग्रीन, वायलेट, मजेंटा व पिंक लाइन चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो प्रशासन का कहना है कि रंगों का निर्धारण प्राथमिक रंगों की ध्यान में रखकर किया गया है। रेड, यलो व ब्लू प्राथमिक रंग होते हैं। तभी दिल्ली मेट्रो फेज एक में पहली लाइन रेड लाइन रखा गया था। फेज दो ब्लू लाइन व तीन को यलो कहा गया। इसके बाद प्राथमिक रंगों के मिश्रण से बने ग्रीन, पिंक, मजेंटा व वॉयलेट लाइन आई। अब नई लाइन सिल्वर कलर से पहचानी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed