फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   tuesday was the coldest day in delhi in last eight years

बढ़ी ठंड: दिल्ली में आठ सालों में सबसे ठंडा रहा मंगलवार का दिन, इससे पहले 2013 में पहुंचा था इतना तापमान

Tue, 16 Nov 2021 10:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Nov 2021 10:14 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
tuesday was the coldest day in delhi in last eight years
दिल्ली की सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी के दौर के साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम लगातार बदल रहा है। लुढ़कते पारे के साथ मंगलवार का दिन बीते आठ सालों में सबसे ठंडा रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2013 में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर तक का कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 35 से 95 फीसदी बना रहा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया था जो कि सूरज की तपिश के साथ धीरे-धीरे छंट गया। शाम को सूर्यास्त के बाद मौसम ठंडा हो गया और सर्द हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया। दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका आयानगर 9.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सुबह मध्यम स्तर तक कोहरा छाया रहेगा और हल्की ठंडी हवाओं को दौर बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed