{"_id":"62d0a6da3609014b1a5fed61","slug":"tree-fell-on-outer-ring-road-seven-vehicles-damaged-jammed-for-many-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : बाहरी रिंग रोड पर पेड़ गिरा, सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कई घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : बाहरी रिंग रोड पर पेड़ गिरा, सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कई घंटे लगा रहा जाम
Fri, 15 Jul 2022 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 15 Jul 2022 04:59 AM IST
सार
रिवार के साथ एयरपोर्ट से लौट रहे तनवीर की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
और इसके बाद हो गया जाम...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेहरू प्लेस के पास बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बूंदाबांदी के साथ चली तेज हवाओं के चलते आउटर रिंग रोड पर पंपोश एंक्लेव के सामने एक पेड़ उखड़कर गिर गया। उसकी चपेट में आने से छह कारें व एक मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे किसी के हताहत होने के समाचार नहीं हैं।
विज्ञापन
पेड़ काफी बड़ा होने की वजह से पूरा रोड ब्लाक हो गया और ट्रैफिक संचालन में बाधा आई। नेहरू प्लेस से मुनिरका की ओर कैरिज्वे पूरी तरह बंद हो गया। देर रात तक जाम नहीं खुल सका। मुनिरका से नेहरू प्लेस की ओर से आने के लिए एक लेन बची।
विज्ञापन
इस वजह से ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक परिवर्तित करना पड़ा। इससे ग्रेटर कैलाश, गोविंदपुरी व सीआर पार्क आदि कॉलोनियों में भी जाम लग गया। पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त कारों से लोगों को बहुत ही मुश्किल से बाहर निकाला गया। नेहरू प्लेस से चिराग दिल्ली की ओर से जा रहा मोटरसाइकिल सवार समीर चौधरी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
पेड़ का कुछ हिस्सा मोटरसाइकिल पर गिरा था। परिवार के साथ एयरपोर्ट से लौट रहे तनवीर की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई।