{"_id":"614cd85e8ebc3e0144518174","slug":"tree-fell-on-auto-death-of-five-year-old-innocent-ashram-news-noi6063946195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पर गिरा पेड़, पांच साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पर गिरा पेड़, पांच साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में बुुधवार शाम चलते ऑटो पर पेड़ गिर गया। हादसे में पांच साल के मासूम, उसके माता-पिता व मौसी समेत ऑटो चालक जख्मी हो गए। घायलों को ऑटो से निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लव (5 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक लव परिवार के साथ रानी गार्डन, गीता कालोनी इलाके में रहता था। परिवार में पिता विनय कुमार, मां काजल व अन्य सदस्य हैं। विनय एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बुुधवार शाम अपनी पत्नी, बेटे व साली के साथ एक रिश्तेदार के यहां आईपी एक्सटेंशन जा रहे थे। नरवाना रोड पर परिवार अपार्टमेंट के पास अचानक एक पेड़ ऑटो पर सामने से गिर गया। चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन माता-पिता के साथ खड़े लव के पेट व सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां से परिजन लव को शांति मुकुंद अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सड़क किनारे लगे पेड़ की जड़ें बारिश से कमजोर हो गई थीं।