{"_id":"5fa6ef808ebc3e9b8268c74f","slug":"transition-rate-increased-by-6-percent-in-15-days-in-capital-ashram-news-noi5472186153","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में 15 दिन में 6 फीसदी बढ़ी संक्रमण दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में 15 दिन में 6 फीसदी बढ़ी संक्रमण दर
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के दैनिक मामले रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। चार दिन में ही 26 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, संक्रमण दर भी तेजी से बढ़ रही है। 15 दिनों में ही यह 6 फीसदी बढ़ गई है। दिल्ली सरकार का कहना है कि व्यापक स्तर पर की जा रही कांटेक्ट ट्रेसिंग और आरटी-पीसीआर जांच बढ़ने से संक्रमण दर में इजाफा हो रहा है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को संक्रमण दर 12.19 फीसदी रही, जो 24 अक्तूबर को 6.78 फीसदी थी। 15 दिन पहले तक प्रतिदिन हो रही औसतन 56 हजार जांच में संक्रमण के चार हजार मामले आ रहे थे। अब इतने ही टेस्ट होने पर 6 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। प्रति 100 व्यक्ति में 13 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। पहले यह संख्या 6 की थी।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, सरकार ने कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी है। संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। इसके साथ ही आरटी-पीसीआर टेस्ट भी अब ज्यादा हो रहे हैं। एंटीजन जांच में निगेटिव आने वाले सभी लोगों की (लक्षण वाले) आरटी-पीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। अब रोजाना औसतन 15 हजार टेस्ट इस प्रणाली से किए जा रहे हैं। पहले ये संख्या 10 हजार के करीब रहती थी।
विज्ञापन
एम्स के डॉक्टर विक्रम बताते हैं कि त्योहारों के मौसम में दिल्ली से बाहर के भी काफी लोग यहां के बाजारों में खरीदारी के लिए आते हैं। कई लोग बिना मास्क लगाए घूमते रहते हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने की संभावना अधिक रहती है। मामले बढ़ने के पीछे बाजारों में उमड़ रही भीड़ भी एक बड़ा कारण है।
ये है स्थिति
तारीख संक्रमण दर
23 अक्तूबर 6.98
25 8.43
27 8.49
29 9.55
31 11.42
02 नवंबर 11
04 11.61
06 12.19
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और दर फीसदी में है।