फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   traffic route will divert today in many area

मध्य दिल्ली व आसपास के इलाकों में रहेगा हैवी ट्रैफिक, रूट किए जा सकते हैं डायवर्ट

Tue, 25 Feb 2020 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
traffic route will divert today in many area
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन पर राजधानी में सुरक्षा के मद्देनजर कई रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं जिससे अन्य मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी रूटों पर यातायात की स्थिति जानने के बाद ही घरों से निकलें। सोमवार शाम ट्रंप के दिल्ली पहुंचने के बाद भी कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतार दिखीं। यह स्थिति मंगलवार सुबह से शाम तक रहने की आशंका है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली कैंट, दिल्ली-गुरुग्राम रोड, धौला कुआं, चाणक्यपुरी, सरदार पटेल मार्ग, राम मनोहर लोहिया अस्पताल गोल चक्कर और आसपास के इलाकों में भी वाहनों को रूट डायवर्जन का सामना करना पड़ेगा। इससे इन इलाकों में सुबह व शाम को ट्रैफिक की गति धीमी रहेगी। इसके अलावा मंगलवार सुबह से शाम चार बजे तक मोती बाग, चाणक्यपुरी, इंडिया गेट, आईटीओ, दिल्ली गेट सहित मध्य दिल्ली और नई दिल्ली के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों से गुजरने वालों को सलाह दी है कि स्थिति को देखकर ही यात्रा करें। दिल्ली वासियों से अपील की गई है कि इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और ट्वीटर हैंडल से भी ट्रैफिक रूट डायवर्जन की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वाहन चालकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे सहायता प्रदान की जाएगी। ट्रैफिक संबंधी कोई भी परेशानी होने पर 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति मंगलवार रात को दिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed