फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Traffic police did road engineering overnight on Delhi-Jaipur highway

Delhi : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने रात भर की रोड इंजीनियरिंग तो मिली जाम से राहत

Thu, 16 Mar 2023 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 06:53 AM IST
सार

इसके तहत स्लिप रोड व मोड़ की चौड़ाई बढ़ाकर कई कट बंद किए गए और अतिक्रमण हटा दिए गए। इसका नतीजा ये रहा कि बुधवार को दिनभर हाईवे पर कुछ जगहों पर हल्का-फुल्का जाम लगा।

विज्ञापन
Traffic police did road engineering overnight on Delhi-Jaipur highway
Delhi Jaipur highway file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार को लगे भीषण जाम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रात भर रोड इंजीनियरिंग की। इसके तहत स्लिप रोड व मोड़ की चौड़ाई बढ़ाकर कई कट बंद किए गए और अतिक्रमण हटा दिए गए। इसका नतीजा ये रहा कि बुधवार को दिनभर हाईवे पर कुछ जगहों पर हल्का-फुल्का जाम लगा। इससे आम दिनों के मुकाबले वाहन चालकों का 15 से 20 मिनट अतिरिक्त समय लगा।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हाईवे बंद करने के लिए मंगलवार को ट्रायल किया गया था। इस दौरान चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ा था। दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले कैरिजवे पर रजोकरी से जीजीआर फ्लाईओवर तक आठ किमी जाम लग गया था। निर्माण कार्य के लिए हाईवे 90 दिन बंद रहेगा। निर्माण कार्य को रोका नहीं जा सकता। साथ ही, लोगों की परेशानियों को भी देखना था।
विज्ञापन


इसे देखते हुए विशेष पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में ट्रैफिक पुलिस के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मंगलवार रात 10 बजे मौके पर इंजीनियरों के साथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने रात तीन बजे तक हाईवे पर कुछ बदलाव किए। इस कारण बुधवार को हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य रहा। सुबह व शाम के व्यस्त समय में ही कुछ जगहों पर जाम देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह मानी
माना जा रहा है कि लोगों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह पर ध्यान दिया और हाईवे की तरफ आने से बचे। हालांकि , विशेष पुलिस आयुक्त ने दावा किया है कि बुधवार को हाईवे पर आम दिनों के मुकाबले ज्यादा वाहन थे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दिनभर हाईवे पर नजर रखे रहे। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को स्थिति से अवगत भी कराया गया।

मंगलवार रात किए गए बदलाव...

  • हाईवे की दोनों तरफ की स्लिप रोड की चौड़ाई बढ़ाई गई। पहले एक स्लिप रोड 16 मीटर की थी। पुलिस ने मिट्टी डलवाकर व जर्सी बैरियर को पीछे कर स्लिप रोड को पहले 16 मीटर, फिर 18 मीटर व सुबह तक करीब 19 मीटर कर दिया। हाईवे की चौड़ाई 21 मीटर है। 
  • पहले दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाली स्लिप रोड 16 मीटर की थी जिसे बढ़ाकर 18 मीटर किया गया। कुछ देर बाद ट्रैफिक सामान्य रूप से चलने लगा। इसे देखते हुए बाद में 19 मीटर कर दिया गया। 
  • हाईवे से उतरकर स्लिप रोड पर जाने वाले स्ट्रैच (मोड़) को चौड़ा किया गया। पहले ये करीब 14 मीटर था, अब दोनों स्लिप रोड पर इसे 19-19 मीटर चौड़ा कर दिया गया है। 
  • रंगपुरी चौक पर महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे रात में अतिक्रमण हटाया गया। यहां पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 
  • महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे रंगपुरी चौक गोलचक्कर की दिल्ली से गुरुग्राम जाने आने वाली दोनों लाइनों को बंद कर दिया गया है। सिर्फ वसंत कुज से एयरपोर्ट व एयरपोर्ट से वसंत कुंज जाने वाले रास्तों को खोला गया है।
  • एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले सभी मार्गों के कट को बंद किया गया है। एयरपोर्ट से ट्रैफिक को सीधे मेहराम नगर की तरफ निकाला जा रहा है। इससे ट्रैफिक सीधा चलता रहा। 
  • पुलिस ने हाईव पर कुछ यू-टर्न बनाए और कुछ बंद किए। 
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी हाईवे पर दो शिफ्टों में तैनात होते थे। अब एक ही शिफ्ट कर दी गई है। पुलिसकर्मी सुबह सात से रात 11 बजे तक तैनात रहेंगे।
  • हाइवे पर कई क्रेन रखी गई हैं, ताकि खराब हुए वाहनों को तुरंत हटाया जा सके। कुछ जगहों पर लाइट भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed