{"_id":"61c512d1023a7642b43d8ab7","slug":"toll-will-be-charged-from-tomorrow-rs-140-will-have-to-be-paid-from-delhi-to-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे : आज से लगेगा टोल, दिल्ली से मेरठ तक के देने होंगे 140 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे : आज से लगेगा टोल, दिल्ली से मेरठ तक के देने होंगे 140 रुपये
Sat, 25 Dec 2021 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 Dec 2021 04:14 AM IST
सार
वसूलने वाली कंपनी ने पूरी की तैयारी, एक्सप्रेसवे पर सुबह 8 बजे से शुरू जाएगा टोल प्लाजा।
विज्ञापन
Delhi Meerut expressway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहन चालकों को आज से टोल शुल्क चुकाना पड़ेगा। शनिवार सुबह आठ बजे से एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा शुरू हो जाएंगे। निर्धारित दरों के आधार पर जितनी दूरी वाहन चालक इस एक्सप्रेसवे पर तय करेंगे, उतना ही टोल चुकाना पड़ेगा। टोल वसूलने वाली कंपनी ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
सराय काले खां से लेकर मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा तक की दरें एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) पहले ही तय कर चुका है। बीते सप्ताह इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। एनएचएआई ने 21 दिसंबर से टोल शुल्क लागू करने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में तारीख में परिवर्तन कर दिया गया था। अब 25 दिसंबर से टोल शुल्क लागू होगा। सराय काले खां से मेरठ के काशी टोल तक 140 रुपये टोल शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
टोल की तय दरें
काशी प्लाजा से सराय काले खां इंदिरापुरम डूंडाहेड़ा डासना सिकरोड भोजपुर
कार व छोटे वाहन 140 95 75 60 45 20
हल्के वाणिज्यिक वाहन 225 150 120 100 75 35
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 470 320 255 210 155 75
(टोल दरें रुपये में हैं )