फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Toll collection through RFID is clear and transparent: Suryan

आरएफआईडी से टोल वसूली साफ व पारदर्शी : सूर्यान

Tue, 28 Sep 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Toll collection through RFID is clear and transparent: Suryan
नई दिल्ली। दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने आप पार्टी के उन आरोपों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि निगम ने टोल एकत्रित करने वाली एजेंसी को 93 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी निगम ने टोल वसूली की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आरएफआईडी आधारित व्यवस्था अपनाई है।
विज्ञापन

महापौर ने जानकारी दी कि दिल्ली में टोल प्लाजा का संचालन करने के लिए चुनी हुई एजेंसी के साथ 10 अप्रैल 2021 को अनुबंध किया गया था। इसके बाद दिल्ली में कोरोना के बढ़ने के कारण दिल्ली सरकार द्वारा 10 अप्रैल 2021 से रात्रि कर्फ्यू व 17 अप्रैल 2021 से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया था, जो 13 जून 2021 तक प्रभावी था।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित किया है, जिसके आधार पर टोल संग्राहक एजेंसी को भी राहत मिली है। निगम द्वारा किए गए अनुबंध के अनुच्छेद 15 के अंतर्गत कोरोना महामारी को एक अप्रत्याशित घटना माना गया है। इसके चलते टोल संग्राहक एजेंसी निगम को तय राशि से कम भुगतान कर सकती है। निगम ने टोल संग्राहक एजेंसी को 13 आरएफआईडी टोल प्लाजा पर प्राप्त राजस्व के आधार पर राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने साफ किया कि टोल एजेंसी को 13 जून 2021 तक राहत दी गई थी। निगम के टोल टैक्स विभाग के पास इन सभी 13 आरएफआईडी टोल नाकों की वीडियो उपलब्ध हैं। दिल्ली की जनता अच्छी तरह जानती है कि अप्रैल, मई, जून 2021 में दिल्ली लॉकडाउन के कारण ठहर गई थी। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद थे, व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही बंद थी।

सूर्यान ने कहा कि भारत में सबसे अधिक टोल प्लाजा का संचालन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किया जाता है, उसके द्वारा भी इसी तर्ज पर राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed