फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Time is of AAP and party cannot be stopped from false cases saya manish sisodia

Delhi News : सिसोदिया ने कहा- वक्त आप का, झूठे मामलों से पार्टी को रोका नहीं जा सकता

Sat, 23 Jul 2022 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 06:01 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) को देश का भविष्य बताते हुए सिसोदिया ने दावा किया है कि झूठे मामलों से आप के विस्तार को रोका नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
Time is of AAP and party cannot be stopped from false cases saya manish sisodia
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आबकारी नीति की सीबीआई जांच से सिफारिश से भड़के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी (आप) को देश का भविष्य बताते हुए सिसोदिया ने दावा किया है कि झूठे मामलों से आप के विस्तार को रोका नहीं जा सकता है। वहीं, खुद को शहीद भगत सिंह की अनुयायी बताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोई भी जेल आप के लोगों को नहीं डरा सकती। दिल्ली से आप की जो चिंगारी निकली है, वह पूरे देश में फैलेगी। 

विज्ञापन


सिसोदिया ने दावा किया कि प्रधानमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री से डरते हैं। प्रधानमंत्री से लोगों को मोहभंग हो गया है। अब केजरीवाल से ही देश को उम्मीद है। आप का प्रभाव बढ़ने के साथ ही आप नेताओं के खिलाफ और केस दर्ज होंगे। लेकिन कोई जेल मुख्यमंत्री और आप को नहीं रोक सकती। भविष्य आप का है, भविष्य भारत का है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो लोग (भाजपा) उनके अनुयायी हैं, जिसने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। जबकि आप के लोग उसको अपना आदर्श मानते हैं, जिसने अंग्रेजों के सामने झुकने से मनाकर और फांसी पर लटक गए। 
विज्ञापन


बीते साल 17 नवंबर को लागू हुई थी आबकारी नीति
कोविड काल में दिल्ली कैबिनेट ने बीते साल 17 नवंबर को आबकारी नीति लागू की थी। इसका फैसला कोविड काल में दिल्ली कैबिनेट ने लिया था। इसके तहत 32 मंडलों में विभाजित शहर में 849 ठेकों के लिए बोली लगाने वाली निजी संस्थाओं को रिटेल लाइसेंस दिए गए। कई शराब की दुकानें खुल नहीं पाईं। ऐसे कई ठेके नगर निगम ने सील कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तल्ख होते रिश्तों के बीच नहीं हुई सीएम-एलजी की बैठक
तल्ख होते रिश्तों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ शुक्रवार को होने वाली साप्ताहिक बैठक नहीं हुई। आधिकारिक तौर पर इसकी वजह जाहिर नहीं हो सकी है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री की व्यस्तता थी, इसकी सूचना भी उपराज्यपाल को बता दी गई थी।

दरअसल, आपसी तालमेल से दिल्ली के विकास के कामों की गति देने के लिए हर शुक्रवार चार बजे उपराज्यपाल मुख्यमंत्री के साथ बैठक करते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के मौजूद नहीं होने से 22 जुलाई की बैठक नहीं हो सकी। माना जा रहा था कि आबकारी नीति की सीबीआई जांच कराने की उपराज्यपाल की सिफारिश से सीएम नाराज थे। लेकिन सूत्र इसकी वजह मुख्यमंत्री की व्यस्तता बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। 8 जुलाई की साप्ताहिक बैठक में एलजी भी शामिल नहीं हुए थे। शुक्रवार की बैठक में किसी अन्य व्यस्तता के कारण सीएम अरविंद केजरीवाल नहीं जा सकें और इसकी जानकारी सुबह ही एलजी दफ्तर को दे दी गई थी। उधर, राजनिवास सूत्रों का कहना है कि उपराज्यपाल खुद बैठक बुलाते हैं। ऐसे में उनके नहीं होने का सवाल नहीं बनता। यदि          ऐसा होता है तो बैठक रद्द कर दी जाती है। 

पीएम को देश लूटने वाले दिखाई नहीं दे रहे: संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार हजारों करोड़ रुपये लूटकर भागने वाले नीरव मोदी, विजय माल्या को नहीं पकड़ पा रही है। उनको मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और दिल्ली सरकार ही दिखती है, जिन्होंने देश को शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल दिया है।उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सुष्मिता सेन को ललित मोदी मिल गया है, लेकिन प्रधानमंत्री को ललित मोदी, मेहुल चौकसी, नीरव मोदी नहीं मिल रहा है। न्होंने कहा कि भारत के इतिहास में भाजपा भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बनाने वाली पार्टी है, जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्षा सौदे में कैमरे पर पैसे लेते पकड़ा गया।

‘केजरीवाल को सिंगापुर जाने से रोकना दिल्ली का अपमान’ 
आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज नेे कहा कि अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने से रोककर दिल्ली वालों का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश में अपने नाम के नारे लगवा कर डंका बजवाना चाहते हैं, जबकि डंका भारत का बजना चाहिए था। उन्होंने कहा कि विदेशों में हिंदुस्तान की बदनामी हो रही है। पूरा विश्व हम पर हंस रहा है कि एक प्रधानमंत्री एक मुख्यमंत्री को विदेश के निमंत्रण पर जाने से रोक रहे हैं। वह कोई सैरसपाटा करने नहीं जा रहे हैं। पूरे विश्व में प्रधानमंत्री के इस कार्य की वजह से हिंदुस्तान का सिर झुक रहा है।


‘पंजाब में आप की जीत से पीएम की उड़ी हुई है नींद’
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी की एकतरफा जीत के बाद से प्रधानमंत्री की नींद उड़ी हुई है। अरविंद केजरीवाल से डरकर वह अपने नेताओं, मंत्रियों और नुमाइंदों से कहते हैं कि आप के कामों को बंद कराओ। इसी कड़ी में भाजपा नेता उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर राजकोष के नुकसान का आरोप लगा रहे हैं, जबकि नई आबकारी नीति से राजकोष को महज चार महीने में 1300 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed