{"_id":"6606bd871a084ab5280fe8c9","slug":"three-youths-attacked-with-sharp-weapons-over-color-dispute-ashram-news-c-340-1-del1011-43920-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: रंग लगाने के विवाद में तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: रंग लगाने के विवाद में तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज किया, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में होली के दिन रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायलों की पहचान योगेश, पवन और लक्की के रूप में हुई है। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पीड़ितों के बयान पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। योगेश (27) सपरिवार मंगोलपुरी बी ब्लॉक में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि होली के दिन दोपहर में वह अपने दोस्तों पवन व लक्की के साथ सी ब्लॉक में रंग खेलने के लिए गए थे। यहां रंग लगाने को लेकर उनका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान तीनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ितों के बयान पर राज पार्क थाना पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपी फिलहाल अपने घरों से फरार हैं। दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।