फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three-storey building blazes, 27 dead

तीन मंजिला इमारत धधकी, 27 लोगों की मौत

Sat, 14 May 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three-storey building blazes, 27 dead
नई दिल्ली। मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला समेत 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई झुलस गए। झुलसे लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। पुलिसकर्मी भी बचाव कार्य कर रहे हैं। इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर रात तक दमकल और पुलिसकर्मियों ने मिलकर 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर सुनील चौधरी के मुताबिक घटनास्थल से अभी तक 26 शव मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग बुझाने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद ही आग से हुए नुकसान और उसके कारणों का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे को इमारत में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से फौरन राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया। दमकल कर्मियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर रस्सी की मदद से 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में इमारत की पहली मंजिल में पहले आग लगने की बात सामने आई है। पहले माले पर सीसीटीवी कैमरों और राउटर निर्माण कंपनी का कार्यालय हैं। तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में कई कंपनियों के कार्यालय हैं। आग लगने के दौरान इन कार्यालयों में बड़ी तादाद में कर्मचारी मौजूद थे। कुछ ने आग लगते ही वहां से भागने की कोशिश की लेकिन ज्यादातर आग में फंस गए। पहली मंजिल से शुरू हुई आग देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

आग लगते ही मची अफरातफरी
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहली मंजिल में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। इमारत में फंसे लोग बाहर निकलने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। स्थानीय लोग जनरेटर से आग लगने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि धुएं की वजह से लोग कुछ देख नहीं पा रहे थे। कुछ लोगों ने इमारत से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। लोगों के जुटने से वहां जाम लग गया। वहां पहुंचने वाले कुछ ऐसे भी लोग थे जिनके अपने इमारत में खुले कार्यालयों में काम करते थे। वह अपने परिचितों से फोन कर उनका हालचाल जानने की कोशिश कर रहे थे, जानकारी नहीं मिलने पर वह पुलिस के पास पहुंच रहे थे। बाद में पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया और राहत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लापता, इमारत में चल रही थी बैठक
पुलिस की जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त तीसरी मंजिल पर एक कंपनी की बैठक चल रही थी। बैठक में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस ने कंपनी के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने के बाद कुछ लोग वहां फंस गए थे। बैठक में शामिल कुछ लोग अभी भी लापता हैं। दमकल विभाग आग बुझाने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी। फिलहाल दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटी है।

मेट्रो संचालन भी हुआ प्रभावित
यह इमारत रोहतक रोड के किनारे ही स्थित है। ऐसे में आग की लपटें ऊपर उठने के दौरान मेट्रो का परिचालन भी कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया। बाद में आग को नियंत्रित करने के बाद परिचालन फिर से शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed