फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three people including two brothers were attacked with a knife after they complained to the police about the assault

Delhi News: पुलिस से मारपीट की शिकायत करने पर दो भाइयों समेत तीन पर चाकू से हमला

Sun, 24 Aug 2025 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Three people including two brothers were attacked with a knife after they complained to the police about the assault
- नरेला औद्योगिक क्षेत्र की घटना, आरोपी मृतक के भाई से लगातार नशे के लिए मांगता था पैसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र के बवाना जेजे काॅलोनी में मारपीट की शिकायत पुलिस से करने पर बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक, उसके भाई सहित तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नियाज (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं नियाज के बड़े भाई निहाल और भांजा तौकीर का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों तौसिफ और अरू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक नियाज बवाना जेजे काॅलोनी स्थित ए ब्लाक में अपने पिता मोती, मां रेहाना खातून, भाई निहाल और पत्नी शबीना, दो बेटे और एक बेटी के साथ रहता था। वह अपने बड़े भाई निहाल के साथ बवाना औद्योगिक क्षेत्र में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। माता-पिता घर के पास ही फल की रेहड़ी लगाते हैं। परिवार वालों का आरोप है कि एक आरोपी शराब पीने के लिए अकसर निहाल से पैसे मांगता था। पैसे नहीं देने पर वह मारपीट करता था। शुक्रवार को भी आरोपी ने पैसे नहीं देने पर निहाल से मारपीट करने लगा। निहाल ने परेशान होकर आरोपी के खिलाफ बवाना पुलिस चौकी में शिकायत कर दी। आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ा और दो घंटे बाद ही उसे छोड़ दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने शनिवार रात अपने दो से तीन साथियों के साथ आकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

निहाल के रिश्तेदार मेराज ने बताया कि जिस दौरान तीनों आरोपी निहाल के घर पहुंचे वह गली में खड़े थे। आरोपियों ने निहाल पर चाकू से हमला कर दिया। भाई पर हो रहे हमले में बीच बचाव करने पहुंचे नियाज पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान भांजा तौकीर भी वहां पहुंचा, उसपर भी हमलावरों ने चाकू से वार किया। नियाज ने वहीं दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को पास के अस्पताल में ले गई। जहां नियाज को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं निहाल और तौकीर को लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी तोशिफ और अरु को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed