फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three miscreants who robbed the inspector arrested

दरोगा को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Wed, 08 Sep 2021 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants who robbed the inspector arrested
स्पेशल स्टाफ ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर को लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर को लूटने वाले तीन बदमाशों को बुधवार सुबह मुनिरका से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद निकेल, परवेज आलम और रिदम परचा निवासी झुग्गी बस्ती, सेक्टर-7 आरकेपुरम के रूप में हुई। मोहम्मद निकेल(28) के खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि बुध विहार, मुनिरका निवासी कुणाल कुमार की तैनाती बिंदापुर थाने में है। वह शनिवार को ड्यूटी कर थाने से अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे वह मलाई मंदिर के पास पहुंचे तो गलत दिशा से तीन बदमाश आए और उनको रोक लिया। बदमाशों ने ईंट एसआई के सिर में मार दी। हेलमेट पहनने के कारण एसआई बच गए। इसके बाद बदमाश मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 40 हजार रुपये व पर्स लूटकर फरार हो गए। वसंत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों से 12 हजार की नकदी, लूट की रकम में से 16 हजार का खरीदा गया मोबाइल, पर्स और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने बताया कि वारदात के दौरान पीड़ित ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में हैं तो वह मौके से भाग गए थे। इसके बाद दिल्ली, ऋषिकेश, देहरादून आदि जगहों पर घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed