{"_id":"624cc42fd292ec77cc6bebdd","slug":"three-hours-free-charging-for-electric-vehicles-from-1st-june-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप की पहल: एक जून से तीन घंटे निशुल्क चार्जिंग, 40 सार्वजनिक स्टेशनों पर होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप की पहल: एक जून से तीन घंटे निशुल्क चार्जिंग, 40 सार्वजनिक स्टेशनों पर होगी सुविधा
Wed, 06 Apr 2022 04:05 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 06 Apr 2022 04:05 AM IST
सार
दिल्ली के तीनों नगर निगमों की साझेदारी में 40 से अधिक सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी है। एक जून से दोपहर के तीन घंटे किसी भी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन पर वाहनों को निशुल्क चार्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ई-वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। ईवी मालिकों के लिए यह सुविधा ईवी चार्जिंग स्टार्टअप इलेक्ट्रिवा की तरफ से की जा रही है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों की साझेदारी में 40 से अधिक सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, साउथ एक्सटेंशन, भीकाजी कामा प्लेस, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मयूर विहार, नेताजी सुभाष प्लेस, साउथ कैंपस, नेल्सन सहित स्थानों पर रिंग रोड के साथ करीब 35 चार्जिंग स्टेशनों पर मुफ्त चार्जिंग की सुविधा प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा मंडेला रोड, हौज खास, ग्रीन पार्क, ग्रेटर कैलाश, पंजाबी बाग, रोहिणी, साकेत, शालीमार बाग, प्रीत विहार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इन चार्जिंग स्टेशन पर सुबह और शाम के वक्त 10 रुपये प्रति यूनिट की दर से वाहनों को चार्ज किया जाता है। अब दोपहर 12 से तीन बजे के बीच सभी वाणिज्यिक और गैर-वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की निशुल्क सुविधा होगी। इलेक्ट्रिवा के संस्थापक सुमित धानुका ने बताया कि इससे दिल्ली में ईवी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी।
इससे लोग दूसरे ईंधन से चलने वाले वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों में आसानी से परिवर्तित किए जा सकेंगे। इलेक्ट्रिवा दिल्ली में हर तीन किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी।
दिल्ली में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल (जनवरी-मार्च) शहर में अब तक खरीदे गए कुल वाहनों में से करीब 10 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन हैं।