फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three friends drowned while taking a bath in Yamuna, one dead

दिल्ली: यमुना में नहाते समय तीन दोस्त डूबे, एक की मौत

Fri, 14 Aug 2020 10:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Three friends drowned while taking a bath in Yamuna, one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कालिंदी कुंज इलाके में बृहस्पतिवार शाम घर से मूर्ति लेकर विसर्जन करने गए तीन युवक यमुना नदी में नहाते समय डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने दो युवकों को किसी तरह बाहर निकाला, जबकि तीसरा पानी में समा गया। दो घंटे तक तलाश के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस उसे निजी अस्पताल ले गई, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ-ईस्ट आरपी मीणा ने बताया कि संजय कॉलोनी फेज-2 ओखला निवासी अमित (23), राहुल और जसपाल यमुना किनारे शिव घाट पर मूर्ति को नदी में विसर्जन करने गए थे।
विज्ञापन



इस दौरान वह नदी में नहाने लगे। अचानक तीनों डूबने लगे तो उन्होंने मदद के लिए चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। आसपास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह राहुल और जसपाल को बाहर निकाल लिया, लेकिन अमित गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक नदी में तलाश के बाद अमित को पानी से बाहर निकाल गया। उस समय वह अचेत हालत में था। पुलिस उसे अपोलो अस्पताल ले गई, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पिता शिव मुनि ने पुलिस को जानकारी दी कि उनका बेटा अमित कार वर्कशॉप पर मैकेनिक था। घर से वह बगैर किसी को बताए नदी पर गया था।


बेटे का शव देखकर पिता व पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पूूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। नदी में डूबे उसके दोनों दोस्तों से भी पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed