{"_id":"5eca85c557ab3d263e207e42","slug":"threatning-to-businessman-ask-extortion-50-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से कॉल कर मांगे 50 लाख, न देने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से कॉल कर मांगे 50 लाख, न देने पर दी जान से मारने की धमकी
Sun, 24 May 2020 09:33 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 24 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो, मैं चीचड़ बोल रहा हूं। अपनी और परिवार की सलामती चाहता है तो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर ले...। जी हां, कंझावला इलाके में कुछ इसी अंदाज में बदमाश ने एक कारोबारी को कॉल कर 50 लाख की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने की सूरत में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कारोबारी परिवार के साथ कराला में रहता है। उसका बड़ा कारोबार है। शुक्रवार रात 11.30 बजे कारोबारी के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद का नाम चीचड़ बताते हुए धमकाया और रुपयों का इंतजाम करने को कहा। आरोपी ने कहा कि यदि रुपये नहीं दिए तो वह सुनील की तरह ही उसका भी हाल करेगा।
विज्ञापन
हाल ही में कंझावला में कुछ बदमाशों ने सुनील नामक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने कहा कि जिस तरह सुनील को मारा था, उसी तरह अगला नंबर उसका होगा। रातभर परेशान रहने के बाद शनिवार को पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस, आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। धमकी के बाद से कारोबारी का परिवार बुरी तरह डरा हुआ है।
विज्ञापन