फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Threatened to blow up a plane going to London

लंदन जाने वाले विमान को उड़ाने की धमकी

Sat, 11 Sep 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Threatened to blow up a plane going to London
नई दिल्ली। अमेरिका में हुए 9/11 के आतंकी हमलों की बरसी से दो दिन पहले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन जाने वाले एक विमान को उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली के नांगलोई थाने में विदेशी नंबर से फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों से जल्दी एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे बाहरी दिल्ली के नांगलोई थाने के लैंडलाइन नंबर पर धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि शुक्रवार को लंदन जाने वाले एक विमान को उड़ा दिया जाएगा। यह हमला अमेरिका में 9/11 के हमलों की तर्ज पर किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को भी इसी तरह का धमकी भरा फोन आया था। इसमें विमान पर कब्जा कर उसे उड़ाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

धमकी मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां आने-जाने वालों की विशेष निगरानी के साथ तलाशी भी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से कहा है कि आईजीआई एयरपोर्ट से विमान पकड़ने वाले लोग समय से पहले पहुंचे, ताकि संभावित खतरे को देखते हुए वाहनों और उनकी पर्याप्त जांच की जा सके। साथ ही, पुलिस और सुरक्षा एजेेंसियां सीसीटीवी कैमरों के जरिये एयरपोर्ट की विशेष निगरानी रख रही हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर के आसपास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सशस्त्र जवान गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed