{"_id":"61e9f549f3a80451be453ae6","slug":"those-who-cheated-by-hacking-the-password-of-credit-and-debit-cards-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : क्रेडिट और डेबिट कार्ड का पासवर्ड हैक कर ठगी करने वाले गिरफ्तार, गोरखधंधे में कई युवतियां शरीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : क्रेडिट और डेबिट कार्ड का पासवर्ड हैक कर ठगी करने वाले गिरफ्तार, गोरखधंधे में कई युवतियां शरीक
Fri, 21 Jan 2022 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 05:20 AM IST
सार
उत्तम नगर में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, महिला मैनेजर गिरफ्तार।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी जिला के साइबर थाने ने जीमेल के जरिये क्रेडिट व डेबिट कार्ड पासवर्ड हैक कर ठगी करने और लोन दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठने वाले दो फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इस मामले में पति के साथ कॉल सेंटर चलाने वाली महिला मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नजफगढ़ निवासी रजनी रावत (28) के रूप में हुई है। इनके अलावा 15 युवतियों व एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी संदीप, आरिफ और प्रेमलता फरार हैं। आरोपियों से करीब 1.25 लाख रुपये नकद, 32 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 12 डेबिट और क्रेडिट कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले करीब दो सालों से यह धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि 12 जनवरी को कबीर नगर निवासी रिहान खान ने ठगी की शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसके पास दो क्रेडिट कार्ड हैं। कोई खरीदारी नहीं की, लेकिन उसके कार्ड से किसी ने करीब 1.85 लाख रुपये निकाल लिए। जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए थे, उनकी जानकारी जुटाते हुए पुलिस को एक जीमेल एड्रेस का पता चला।
विज्ञापन
गूगल को पत्र लिखकर उनसे मदद मांगी गई। इसके बाद पुलिस को एक आईपी एड्रेस का पता चला। उससे लिंक फोन नंबर के आधार पर पुलिस उत्तम नगर स्थित कॉल सेंटर पर पहुंच गई। वहां छापा मारा तो पता चला कि इस नंबर को तंजीम नामक युवक चला रहा है।
कॉल सेंटर आरिफ और उसकी पत्नी रजनी रावत व परवेज अपनी महिला सहयोगी के साथ मिलकर चला रहे थे। दूसरा कॉल सेंटर संदीप व प्रेमलता चला रहे थे। यहां से 14 युवतियों को हिरासत में लिया गया।
कॉल सेंटर में कम ब्याज पर लोन दिलाने की बात कर लोगों से रकम ऐंठी जाती थी। वहीं दूसरी ओर ट्रू-कॉलर के जरिये लोगों की जीमेल आईडी का पता किया जाता था। इसके बाद उनके जीमेल पासवर्ड को क्रेक कर क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड का भी पता किया जाता था। पुलिस मामले में फरार चल रहे बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।