फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Third wave of virus can come in Delhi

सर्दियों की शुरुआत में कोरोना फिर कर सकता है वार, दिल्ली में वायरस की तीसरी लहर की आशंका

Thu, 08 Oct 2020 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Third wave of virus can come in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी से इस वक्त पूरा देश लड़ रहा है, लेकिन देश की राजधानी संक्रमण के दूसरी लहर से लड़ रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिल्ली अगले कुछ दिनों में तीसरी लहर भी देख सकती है। वजह है 15 दिन बाद त्योहार शुरू होना। आशंका जताई जा रही है कि दीपावली, नवरात्र समेत अन्य त्योहारों के साथ-साथ सर्दी के आगाज से संक्रमण की गति में बदलाव हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली में तीसरी बार कोरोना की रफ्तार देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन


आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल का कहना है कि त्योहारी सीजन में लोगों ने सतर्कता नहीं बरती तो संक्रमण का प्रसार बढ़ सकता है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल का कहना है कि दिल्ली ही नहीं, बल्कि सभी राज्यों को त्योहार के वक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में सतर्क नहीं रहे तो अब तक जो भी मेहनत की है उस पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली में फिलहाल कोरोना का दूसरा पीक चल रहा है। बीते 16 सितंबर से राजधानी में रोजाना मिलने वाले संक्रमित मरीजों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इतना ही नहीं इसी पीक में दिल्ली में एक दिन में साढ़े चार हजार मरीज मिलने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि बीते एक सप्ताह से संक्रमण दर में कमी आई है। दिल्ली के अलावा केरल, पंजाब, तमिलनाडु और तेलंगाना ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना का दूसरा पीक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्यु दर में भी इजाफा
अंतिम दस दिनों के आधार पर रोजाना जारी होने वाली मृत्यु दर में लगातार वृद्धि जारी है। कोरोना से छह अक्तूबर तक 5581 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में रोजाना 30 से अधिक मौत का सिलसिला जारी है। 29 सितंबर को मौत का यह आंकड़ा 48 तक पहुंच गया, जबकि इस बीच सबसे कम 32 मौत पांच अक्तूबर को देखने को मिली है।

दूसरे पीक में आई है कमी : सत्येंद्र जैन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में कोरोना के दूसरे पीक में कमी देखने को मिल रही है। दिल्ली में पहली बार संक्रमण दर में कमी देखी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह के औसतन मरीजों पर गौर करें तो कोरोना का ग्राफ गिर रहा है। जब दिल्ली में कोरोना का पहला पीक था तो उस दौरान भी ऐसे ही ग्राफ नजर आया था।


स्वस्थ होने वालों पर पीक का असर नहीं
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना के पहले या दूसरे पीक का स्वस्थ होने वालों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। राजधानी में रिकवरी दर निरंतर बढ़ती जा रही है। आठ सितंबर के बाद से ही रोजाना डिस्चॉर्ज होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। आठ सितंबर को दिल्ली में 1756 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed