{"_id":"627eb9844953344b631f7c67","slug":"there-was-no-noc-of-fire-in-the-building-ashram-news-noi64840990","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थी बिल्डिंग में फायर की एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थी बिल्डिंग में फायर की एनओसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मुंडका इलाके की जिस इमारत में आग लगी, वहां बिना फायर एनओसी के ही कई दफ्तर चलाए जा रहे थे। कमाल की बात यह है कि बिल्डिंग में एक समय में 100 से अधिक लोग मौजूद रहते थे। इसके बावजूद इमारत के मालिक ने वहां आग से बचाव के कोई खास इंतजाम नहीं किए थे। सूत्रों का कहना है कि इमारत में आने और जाने के लिए एक ही जीने का इस्तेमाल किया जाता था। किसी हादसे के समय बचकर निकलने के लिए इमारत में फायर एग्जिट का भी इंतजाम नहीं किया गया था। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना था कि उनकी प्राथमिकता पहले राहत और बचाव कार्य की है। बिल्डिंग मालिक ने क्या-क्या लापरवाही की हुई थी, इसकी जांच बाद में की जाएगी।
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया हादसे केे बाद शुरुआत में दर्जन भर गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन जैसे-जैसे आग की भयावहता बढ़ती गई, वहां और गाड़ियों को तैनात कर दिया गया। देर रात तक करीब 30 गाड़ियों पर 125 से अधिक दमकल के जवान वहां काम कर रहे थे। हालांकि 10.50 बजे आग पर काबू पाने के बाद भी वहां कूलिंग का जारी था। इमारत की ऊपरी मंजिलों पर आग रह-रहकर लगे जा रही थी। अधिकारियों का कहना था कि फिलहाल बिल्डिंग का तापमान बहुत ज्यादा है, जिसकी वजह से अंदर घुसने में दुश्वारियां आ रही हैं। कूलिंग के बाद इमारत को ठंडा करने के बाद ही इमारत की पूरी तरह तलाशी हो पाएगी। देर रात को दमकल विभाग और पुलिस के अलावा आबदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गई थी।