फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   there may be rain in different areas of delhi ncr on saturday

दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी का प्रकोप: पसीने से हो रहा बुरा हाल, शनिवार से राहत की उम्मीद

Thu, 10 Jun 2021 10:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 10:21 PM IST
सार

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 39.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 46 से लेकर 74 फीसदी तक रहा। 

विज्ञापन
there may be rain in different areas of delhi ncr on saturday
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के लोग इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप झेलने को मजबूर हैं। हालत यह है कि दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। अगले 48 घंटों में मौसम के करवट लेने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है। इसके बाद सप्ताह भर बारिश की बूंदों का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन


राजधानी में पिछले एक दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान तो कम रहा, लेकिन हवा में आद्रता का स्तर अधिक होने की वजह से दिनभर लोग पसीने से परेशान रहे। सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख होने की वजह से बाहर निकले लोगों को चुभन भरी धूप महसूस हुई। वहीं, घरों में रूके लोगों का पंखे व कूलर में भी पसीने न सूखने की वजह से बुरा हाल रहा। गर्मी से बचने के लिए केवल एसी ही विकल्प के रूप में रह गया। 
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 39.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 46 से लेकर 74 फीसदी तक रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 39.4, गुरुग्राम में 41.8, जफरपुर में 41.2,  मुंगेशपुर में 40 व पीतमपुरा में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। इसके बाद से मौसम करवट लेना शुरू हो जाएगा और सप्ताह के अंत तक बारिश का दौर बना रह सकता है। एक दिन पहले ही दिल्ली का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभिन्न इलाकों में अधिक तपिश के कारण पारा 44 तक भी पहुंच गया था। 
 

खराब श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर की हवा

दिल्ली-एनसीआर की हवा में गुरुवार को आंशिक सुधार हुआ। इस कड़ी में हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी से खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सबसे साफ हवा गाजियाबाद और गुरुग्राम की दर्ज की गई है। अगले 48 घंटों में हवा की दिशा बदलने से इसमें और सुधार की संभावना है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 221 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद का 236, गाजियाबाद का 196, गुरुग्राम का 186, ग्रेटर नोएडा का 221 व नोएडा का 242 एक्यूआइ रहा। 

सफर इंडिया के मुताबिक, अगले 48 घंटों में हवा की दिशा पूर्व की ओर हो जाएगी। इससे दक्षिण-पश्चिम यानि राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाओं से दिल्ली-एनसीआर को राहत मिलेगी। आगामी दो दिनों तक हवा की स्थिति खराब से औसत श्रेणी में बने रहने की संभावना है।  

  उमस भरी गर्मी में बिजली की मांग पहुंची 6499 मेगावॉट

उमस भरी गर्मी ने बिजली की मांग बढ़ा दी है। दिल्ली अभी पूरी तरह से खुली भी नहीं है। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू ही हुई है कि बिजली की पीक डिमांड 6499 मेगावॉट तक पहुंच गई। यह दो साल में सर्वाधिक मांग दर्ज किया गया है। बिजली वितरण कंपनियों ने अनुमान लगाया है कि बिजली की मांग 7900 मेगावॉट तक जा सकती है। जल्द ही पीक डिमांड 7000 मेगावॉट से 7400 मेगावॉट के बीच पहुंचने की संभावना है। 

उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली कंपनियों ने न सिर्फ बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की है, बल्कि बिजली की मांग का लगभग सटीक अनुमान लगाने के लिए वह अत्याधुनिक तकनीकों का भी इस्तेमाल कर रही है। इसमें मौसम का अनुमान लगाने वाली तकनीक भी शामिल है। लोड का लगभग सटीक अनुमान लगाने में तापमान, बारिश, बादल, हवा की गति, हवा की दिशा और उमस आदि की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस आधार पर अनुमान लगाया गया है कि पीक डिमांड बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है 2019 में 2 जुलाई को बिजली की मांग ऑल-टाइम हाई 7409 मेगावॉट पहुंची थी। लेकिन, पिछले साल गर्मियों में लॉक डाउन की वजह से पीक डिमांड में कमी दर्ज की गई और यह सिर्फ 6314 मेगावॉट के आंकड़े को छू पाई। 29 जून 2020 को पिछले वर्ष की पीक डिमांड दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed