{"_id":"617bff2918100a385a43e1f0","slug":"the-youth-threw-acid-on-the-tenth-student-ashram-news-noi613142285","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की छात्रा पर युवक ने फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की छात्रा पर युवक ने फेंका तेजाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। सुरक्षा के तमाम दावे के बावजूद महिलाओं पर होने वाले अपराध में कमी नहीं आ रही है। जामा मस्जिद इलाके में एक मनचले ने दसवीं की एक छात्रा पर सरेराह तेजाब फेंक दिया। घायल छात्रा का लोकनायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक छात्रा खतरे से बाहर है। पीड़िता के बयान पर जामा मस्जिद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान में जुटी है।
16 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ चांदनी महल इलाके में रहती है। 27 अक्तूबर की रात 9 बजे वह अपने भाई के साथ रिक्शा से किसी काम से हौजकाजी जा रही थी। करीम होटल के पास उसे कमर में गीलापन और जलन महसूस हुआ। उसने पीछे मुड़कर देखा कि एक युवक रिक्शा को पकड़कर खड़ा है और उसके हाथ में एक बैग और बोतल था। देखते ही युवक वहां से फरार हो गया। उसके भाई ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और बहन को इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। लेकिन रात में पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं थी। अगले दिन पुलिस ने उसके माता-पिता के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी काले रंग का कपड़ा पहन रखा था और सिर पर टोपी थी और मास्क लगा रखा था। वह युवक को पहचानती नहीं है।