फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The young man who married a love pleaded for protection from the police

प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Fri, 24 Sep 2021 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
The young man who married a love pleaded for protection from the police
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-23 इलाके में प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक ने अपनी पत्नी के चाचा और अन्य रिश्तेदारों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों से लड़की के माता-पिता को भी जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से नामजद आरोपी फरार हैं।
पीड़ित युवक की पहचान बाल्मीकि बस्ती शाहबाद मोहम्मदपुर निवासी साजन के रूप में हुई है। साजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से कारोबारी है। 11 अप्रैल 2021 इलाके में रहने वाली एक लड़की से उसने प्रेम विवाह कर लिया। शादी से दोनों के माता-पिता राजी थे। लेकिन लड़की के चाचा संजीव व अन्य रिश्तेदार नाखुश थे।
विज्ञापन

साजन के मुताबिक 22 सितंबर की रात वह अपने घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान लड़की का चाचा संजीव और उसके अन्य तीन रिश्तेदार वहां पहुंचे और उस पर टिप्पणी की। टिप्पणी को अनसुना कर वह जाने लगा। उसका आरोप है कि चारों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर दोनों के परिवार वाले व अन्य लोग वहां पहुंचे और घटना की शिकायत पुलिस से कर दी। उधर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने साजन का मेडिकल करवाया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed