फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The weather became pleasant due to drizzling rain

Delhi News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Sat, 05 Aug 2023 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to drizzling rain
आज भी बारिश की संभावना, सात व आठ अगस्त को भी छाए रहेंगे बादल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार दोपहर तक जारी रहा। विभिन्न इलाकों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से शनिवार साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 53.8 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 002.2 मिमी बारिश हुई। शनिवार तक 056.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 69.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है। अगस्त में शुरुआत के पांच दिनों में ही अधिक बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग के अनुसार, आया नगर में 24 घंटे में 69.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा मयूर विहार में 43.5 वर्षा हुई। डीयू में सुबह 8:30 बजे तक 032.5 और शाम साढ़े पांच बजे तक 003.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिज में सुबह साढ़े आठ बजे तक 032.2 व शाम साढ़े पांच बजे तक 004.0 बारिश दर्ज हुई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दोपहर बाद बारिश होने से नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी रहा। इस कारण सुहावने मौसम के बाद भी लोगों के पसीने छूटे।
विज्ञापन

रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण से तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सात व आठ अगस्त को बादल छाए रहेंगे। 9 व 10 अगस्त को भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed