फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   the tractor which was overturned on ddu marg not been recovered yet bty delhi police

आईटीओ हिंसा मामलाः डीडीयू मार्ग पर जो ट्रैक्टर पलटा था वो अभी तक नहीं हुआ है बरामद, यूपी-उत्तराखंड में दबिश देने से हिचक रही पुलिस

Tue, 23 Feb 2021 02:47 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Feb 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
the tractor which was overturned on ddu marg not been recovered yet bty delhi police
आईटीओ पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान पलटा ट्रैक्टर - फोटो : पीटीआई

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान डीडीयू मार्ग पर पलटने वाले ट्रैक्टर को अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। इस ट्रैक्टर के पलटने से किसान नवरीत सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि इस ट्रैक्टर से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में दबिश देने से से बच रही है। आईटीओ हिंसा मामले में एक आरोपी दिल्ली पुलिस की तफ्तीश में शामिल हुआ है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ट्रैक्टर को आईटीओ हिंसा मामले में अहम सबूत मान रही है। दिल्ली पुलिस इस ट्रैक्टर को अभी तक जब्त नहीं कर पाई है। अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर को किसान नवरीत सिंह लेकर आया था। नवरीत की मौत के बाद नवरीत के साथ ट्रैक्टर को घटनास्थल से उठाकर ले गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक्टर पर होशियारपुर, पंजाब अथॉरिटी का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने काफी पहले होशियारपुर अथॉरिटी से ट्रैक्टर के मालिक के बारे में जानकारी मांगी है, मगर सोमवार शाम तक दिल्ली पुलिस को जानाकारी नहीं मिली थी। पुलिस को ये भी पता नहीं है कि ट्रैक्टर कहां है। 
विज्ञापन


अपराध शाखा के अधिकारियों का ये भी कहना है कि दिल्ली पुलिस अभी उत्तराखंड व यूपी आदि राज्यों में दबिश देने से बच रही है। ये भी कहा जा रहा है कि इन राज्यों में पुलिस को अपराध शाखा की टीमों को मना किया हुआ है। अपराध शाखा के पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले एक अधिकारी ने बताया कि आईटीओ पर हुई हिंसा मामले में अभी तक 150 से ज्यादा अरोपियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। कुछ आरोपियों को दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में अभी तक एक आरोपी शामिल हुआ है
आईटीओ हिंसा मामले की जांच में अभी तक पंजाब से एक आरोपी तफ्तीश में शामिल हुआ है। इस आरोपी ने पूछताछ में पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसके गांव में किसानों का लंगर हो रहा था। इस कारण वह किसान आंदोलन से जुड़ गया। वह आईटीओ पर दो से तीन घंटे रहा था। इसके बाद वह आईटीओ से चला गया था। पुलिस इसकी आईटीओ पर भूमिका की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed